Watch: अनुष्का शर्मा स्टाइल में सड़क पर निकली साइलेंट बारात, अनोखे किश्म के इन बारातियों का देखें Video
Viral Video: आप सभी आज के समय शादी के समय या फिर पार्टी में डीजे पर जमकर डांस तो करते ही होंगे. लेकिन क्या आपने कभी सोचा है कि क्या ऐसे भी डांस हो सकता है कि डीजे पर कोई गाना न बजे फिर भी पूरी बारात अपने अलग अंदाज में डांस करती नजर आए.
Viral Video: आप सभी आज के समय शादी के समय या फिर पार्टी में डीजे पर जमकर डांस तो करते ही होंगे. लेकिन क्या आपने कभी सोचा है कि क्या ऐसे भी डांस हो सकता है कि डीजे पर कोई गाना न बजे फिर भी पूरी बारात अपने अलग अंदाज में डांस करती नजर आए. शायद आप कंफ्यूज हो रहे हो कि ये क्या है. तो आपको बताते हैं. आपने रणबीर कपूर, ऐश्वर्या राय और अनुष्का शर्मा अभिनीत फिल्म 'ए दिल है मुश्लिक' देखी होगी. उस फिल्म का आपने ब्रेकप सॉग भी सुना होगा. जिस गाने के समय पूरी पार्टी के दौरान सभी लोग कान में हेड फोन लगाकर साइलेंट म्यूजिक बजाकर डांस करते नजर आते हैं. इसी तरह एक बारात का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है.
दूल्हा भी डांस करता आ रहा नजर
इस वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि एक बारात में लोगों की भीड़ है. बारात में सभी लोगों ने अपने कान में हेड फोन लगा रखा है और पूरी तरह से सभी लोग झूमते नजर आ रहे है. वहीं इस दौरान दूल्हा भी हेड फोन लगाके झूमता नजर आता है.
Also Read
यूजर बोले-शादी के ये तरीका भी मजेदार है
इस वीडियो को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम यूजर @shefoodie ने शेयर किया है. जिसके कैप्शन लिखा है कि मैंने कभी नहीं सोचा था कि मैं ऐ दिल है मुश्किल डीजे पार्टी में शामिल होऊंगा. वहीं इस वीडियो को अभी तक 5 मिलियन लोग देख चुके हैं. वहीं बहुत से यूजर इसको देखकर अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं. एक यूजर ने लिखा है कि हमको भी ऐसी ही शादी करनी है. वहीं एक यूजर ने लिखा है कि ये शादी बहुत शानदार लगा है. इसी तरह का मजा लेना है.