Watch: कपड़ों को लेकर मॉब लिंचिंग करने जा रहे थे पाकिस्तानी, वायरल वीडियो में दिखा महिला का दर्द
Trending video: पाकिस्तान के पंजाब में लोगों द्वारा एक महिला की जान से मारने की कोशिश की गई. मामला केवल लोगों की नासमझी का है.
Trending video: पाकिस्तान में महिलाओं का क्या हाल होता है. इसका जिता-जागता प्रमाण सामने आया है. जहां एक महिला को उसको कपड़ों को लेकर हिंसक भीड़ ने चारों से घेर जान से मारने की कोशिश की.
आज के समय में सोशल मीडिया पर दुनिया भर की खबरे सामने आती रहती है. इसी कभ-कभी ऐसी वीडियो भी सामने आती है जिसको देखकर मन दुखी हो जाता है. जैसा कि इस वीडियो को देखकर हो रहा है. वैसे तो पाकिस्तान के लिए ऐसा माना ही जाता है कि वहां पर महिलाओं, हिंदुओं और अन्य अल्पसंख्यक लोगों का हाल दोयम दर्जे का है.
महिला को भीड़ ने मारने की कोशिश
Also Read
- 'BJP को वोट दो नहीं तो नर्क में जाओगे', लोकसभा चुनाव से पहले तेलंगाना के बीजेपी सांसद का वीडियो हुआ वायरल
- साथ सिर्फ इतना ही था...! पति की हार्टअटैक से मौत को बर्दाश्त न कर पाई पत्नी, 7वीं मंजिल से कूद कर दे दी जान
- इश्क में डूबे युवक ने अपने प्यार को करना चाहा अमर, शरीर पर इस जगह गुदवाया नाम कि हो गया वायरल
वायरल हो रहे वीडियो में देखा जा सकता है कि एक रेस्टोरेंट में एक महिला बैठकर खा रही है कि तभी कुछ हिंसक लोग उसको जान से मारने की बात करने लगते हैं. बहुत से लोग तो नारा लगा रहे होते हैं कि 'गुस्ताख ए रसूल की एक ही सजा, सर तन से जुदा, सर तन से जुदा, सर तन से जुदा.'
कुरान की आयतों का समझा गया अपमान
मामला ये था कि रेस्टोरेंट में बैठी उस महिला ने जो ड्रेस पहना था उस पर अरबी भाषा में कुछ लिखा था. जिसको वहां मौजूद लोगों ने कुरान की आयतें समझ लिया. जिसके बाद सभी उस महिला पर ये आरोप लगाने लगे कि उसने अल्हाह की निंदा की है और फिर भीड़ बनाकर उस महिला को जान से मारने की बात करने लगे.
हालांकि पाकिस्तान की पंजाब पुलिस में तैनात लाहौर की बहादुर SDPO एएसपी सैयदा शहरबानो नकवी ने हिम्मत भरा काम किया. उसने अपनी जान जोखिम में डालकर उस महिला की जान बचाई. इस पूरे प्रकरण का वीडियो पंजाब पुलिस द्वारा शेयर किया गया है.