शादी में खाने को नहीं मिला मटन नल्ली, ऐसे रुठे बाराती की तोड़ दी शादी

Trending News: आजकल शादियों में कभी पनीर तो कभी रसगुल्ले को लेकर आए दिन वीडियो सामने आते रहते हैं. कुछ इसी तरह की घटना इस बार तेलंगाना से सामने आ रही है जहां एक शादी मटन नल्ली की वजह से तोड़ दी गई,

Suraj Tiwari

Trending News: आजकल शादियों में कभी पनीर तो कभी रसगुल्ले को लेकर आए दिन वीडियो सामने आते रहते हैं. कई बार तो इस दौरान मारपीट का भी वीडियो आता है. कुछ इसी तरह की घटना इस बार तेलंगाना से सामने आ रही है जहां एक शादी इस वजह से तोड़ दी गई, क्योंकि लड़की वालों ने बारातियों को पूरी तरह से मटन और नल्ला नहीं दी गई.

तेलंगाना की है घटना

घटना तेलंगाना के निजामाबाद की है जहां की रहने वाली दुल्हन के घर जगतियाल जिले से बारात आई. दूल्हा पक्ष बहुत हंसी खुशी के साथ बारात लेकर लड़की वालो के घर पहुंचे. जहां शुरुआत में तो सब कुछ सही था तभी अचानक बरातियों ने शिकायत की. उनको मांसाहारी खाने में मटन की नल्ली नहीं परोसी जा रही है. बस फिर क्या था बहुत से बाराती इसी बात को लेकर नाराज हो गए.

अंतत: स्थिति ऐसी बनी कि दूल्हा पक्ष ने मटन नल्ली के लिए दुल्हन से शादी तोड़ने का फैसला कर लिया. इस मामले में लड़की वालों का कहना है कि उन्हें इस बात की जानकारी नहीं थी कि क्या हो गया. वहीं लड़के वालों की शिकायत थी कि खाने में उनको मटन नल्ली ना देकर लड़की वालों ने अपमान किया है.

पुलिस भी कर पाई कुछ 

इस घटना की स्थिति के बाद किसी ने तेलंगाना पुलिस को सुचना दे दी. शादी तोड़ने के बाद बीच-बचाव कर मामला सुलझाने के लिए पुलिस ने कोशिश की. हालांकि लड़के वाले पक्ष ने पुलिस की भी एक ना सुनी और बिना शादी के ही बारात लेकर घर लौट गए. इस घटना की चर्चा सभी ओर जोरशोर से की जा रही है.