IPL 2026 West Bengal Assembly Election 2026 Assembly Election 2026 US Israel Iran War Tamil Nadu Assembly Election 2026

WATCH: मोमोज बना छात्रों के बीच कलह की वजह, दो गुटों में जमकर चले लात-घूंसे, देखें VIDEO

Viral Video: चाइनीज फूड मोमोज को लोग बहुत चाव से खाना पसंद करते हैं. हालांकि कई बार लोगों के बीच मोमोज भी झगड़े की वजह बन जाता है

Suraj Tiwari

Viral Video: चाइनीज फूड मोमोज को लोग बहुत चाव से खाना पसंद करते हैं खास करके आज का युवा वर्ग खूब ही खाता है. हालांकि कई बार लोगों के बीच मोमोज भी झगड़े की वजह बन जाता है और झगड़ा भी ऐसा कि दोनों पक्षों में जमकर लात-घूंसे चल रहे हो. यह पूरा वाक्या कही और नहीं बल्कि गलगोटिया यूनिवर्सिटी में हुआ.

ग्रेटर नोएडा में हुआ मामला

सोशल मीडिया पर इस समय एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है. जिसमें कुछ छात्र आपस में एक दूसरे पर लात-घूंसे बरसाते हुए नजर आ रहे हैं. बताया जा रहा कि ये मामला उत्तर प्रदेश के ग्रेटर नोएडा स्थित गलगोटिया यूनिवर्सिटी का है. जहां पर मोमोज खाने को लेकर दो पक्षों में पहले कहा-सुनी हुई. लेकिन मामला इतना बढ़ता चला गया कि दोनों पक्षों में जमकर मारपीट शुरू हो गई.

यूजर बोले-छात्र पढ़ते कम मारपीट ज्यादा करते हैं

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर @tricitytoday नाम के यूजर ने शेयर करते हुए पुरी जानकारी दी है. वहीं इस वीडियो को देखकर बहुत से यूजर अपनी प्रतिक्रिया भी दे रहे हैं. एक यूजर ने लिखा है कि अब मोमोज को लेकर महाभारत देखने को मिला है. जबकि दूसरे यूजर ने लिखा है कि छात्र पढ़ने पर कम और मारपीट करने पर खूब ध्यान देते हैं तभी तो लात-घूंसे इस तरह एक दूसरे पर चला रहे हैं.