WWDC 2026: आज से शुरू होगी एप्पल कॉन्फ्रेंस, 5 दिन में क्या-क्या होगा? यहां देखें लाइवस्ट्रीमिंग

WWDC 2026 आज से शुरू होने जा रहा है. 5 दिन के इस इवेंट की शुरुआत Apple के CEO टिम कुक के कीनोट से होगी. यहां देखें आप लाइवस्ट्रिमिंग कैसे देख सकते हैं. 

Apple
Shilpa Srivastava

WWDC 2026: आज वर्ल्डवाइड डेवलपर्स कॉन्फ्रेंस (WWDC) 2026 इवेंट आयोजित किया जाएगा. यह पांच दिन का इवेंट होगा, जिसकी शुरुआत Apple के CEO टिम कुक के कीनोट से होगी. संभावना जताई जा रही है कि Apple के नए घोषित CEO, जॉन टर्नस भी इस इवेंट में दिखाई देंगे. बता दें कि टर्नस इस साल के आखिर में कुक से जिम्मेदारी संभालेंगे. इस दौरान iPhone, iPad और Mac कंप्यूटर जैसे Apple के डिवाइस पोर्टफोलियो के लिए नए ओएस वर्जन पेश किए जा सकते हैं. कंपनी अपनी AI सुविधाओं को बेहतर कर सकती है, जिसमें Siri भी मौजूद है. 

Apple WWDC 2026 कैसे देखें लाइव:

WWDC 2026 का आयोजन 8 जून से 12 जून तक किया जाएगा. यह क्यूपर्टिनो, कैलिफोर्निया में Apple पार्क के स्टीव जॉब्स थिएटर में आयोजित होगी. इसकी शुरुआत सुबह 10 बजे PT (रात 10:30 बजे IST) से होगी. इस दौरान CEO टिम कुक चुनिंदा डेवलपर्स के लिए एक इन-पर्सन कीनोट कहेंगे. अगर आप इस इवेंट को देखना चाहते हैं तो iPhone, iPad, Mac, Apple TV 4K, Windows PC, स्मार्ट TV और अन्य डिवाइस पर Apple TV ऐप के जरिए डेवलपर्स कॉन्फ्रेंस को स्ट्रीम कर सकते हैं. इसके साथ ही Apple डेवलपर ऐप, Apple डेवलपर वेबसाइट और YouTube चैनल के जरिए भी इस इवेंट को स्ट्रीम किया जा सकेगा. 

Apple WWDC 2026 का पूरा शेड्यूल:

WWDC 2026 में Apple के प्लेटफॉर्म्स पर बड़े अपडेट्स शेयर किए जाएंगे. इसके साथ ही डेवलपर्स के लिए नए टूल्स और फ्रेमवर्क्स को भी उपलब्ध कराया जाएगा. कंपनी ने संकेत दिए हैं कि इवेंट में AI को लेकर क्या-क्या डेवलपमेंट हुए हैं, ये भी बताया जा सकता है. इस बार खास फोकस AI पर रहने वाला है. Siri के स्मार्ट वर्जन पर भी बात की जाएगी, जिसे WWDC 2024 में घोषित किए जाने के बाद भी अभी तक रिलीज नहीं किया गया है.

OS अपडेट कराए जाएंगे उपलब्ध: 

Apple के कीनोट में Apple के OS अपडेट्स के बारे में भी बात की जा सकती है, जिसमें iOS, iPadOS, visionOS, watchOS और tvOS शामिल हैं. बता दें कि ये अपडेट iOS 27, iPadOS 27 वगैरह के तौर पर आ सकते हैं. बता दें कि इस बार स्विफ्ट स्टूडेंट चैलेंज के विनर्स को भी एप्पल पार्क में बुलाया गया है. वहीं, 50 खास विनर्स को तीन दिन के एक्सपीरियंस के लिए क्यूपर्टिनो बुलाया जाएगा. 

बता दें कि पूरे हफ्ते एप्पल 100 से ज्यादा टेक्निकल सेशन आयोजित करेगा. इसके साथ ही ग्रुप लैब्स और वन-ऑन-वन अपॉइंटमेंट भी होंगे. इससे डेवलपर्स सीधे एप्पल के इंजीनियरों और डिजाइनरों से कनेक्ट कर पाएंगे.