मिनटों में कमरे को ठंडा कर देगा Whirlpool AC, कीमत बस इतनी सी
Whirlpool 3D Cool Pro Plus AC को भारत में लॉन्च कर दिया गया है. इसकी कीमत 29,600 रुपये से शुरू होती है. चलिए जानते हैं इसकी कीमत और फीचर्स.
नई दिल्ली: व्हर्लपूल ऑफ इंडिया लिमिटेड ने अपनी नई 3D कूल प्रो+ AC 2026 रेंज लॉन्च की है. इस रेंज में आसान, पर्सनलाइज्ड कूलिंग के लिए 6th सेंस टेक्नोलॉजी दी गई है. भारत में इतनी ज्यादा गर्मी होती है, जिसके लिए इसे खासतौर से डिजाइन किया गया है. यह बहुत ज्यादा गर्मी में तेजी से कूलिंग की सुविधा देता है. साथ ही आराम, एयर प्यूरिफिकेशन और एनर्जी एफिशिएंसी का बैलेंस भी बनाएो रखती है.
कंपनी ने एयर कंडीशनर की यह रेंज भारत के मौसम को ध्यान में रखकर बनाई है. इसमें पावरफुल कूलिंग, एयर प्यूरिफिकेशन, इंटेलिजेंट एयरफ्लो और एनर्जी एफिशिएंसी का कॉम्बिनेशन दिया गया है. यह 3 स्टार और 5 स्टार रेटिंग के साथ आता है. इसमें 1 टन, 1.5 टन और 2 टन क्षमता दी गई है. यह BEE 2026 कंप्लाएंट है.
Whirlpool 3D Cool Pro+ AC 2026 के फीचर्स:
इसमें 6th सेंस टेक्नोलॉजी दी गई है, जो स्मार्ट सेंसर टेम्परेचर, ह्यूमिडिटी और एयरफ्लो को ऑटोमैटिकली एडजस्ट करते हैं. इसके साथ ही 3D कूल टेक्नोलॉजी के साथ कमरे को एक जैसी कूलिंग की सुविधा मिलती है. इसमें टर्बो चिल फीचर है, जो 60 सेकंड में कमरे को 24°C तक ठंडा करता है.
इसके अलावा फोकस्ड एयर मोड भी मौजूद है, जो तुरंत राहत के लिए कंसन्ट्रेटेड एयरफ्लो की सुविधा देता है. इसमें डिफ्यूज्ड एयर मोड मौजूद है. साथ ही स्वीप एयर मोड भी है, जो चारों ओर कवरेज के लिए 4-वे स्विंग की सुविधा देता है. सिल्वर आयन फिल्टर के साथ हेल्दी एयर के लिए बैक्टीरिया और एलर्जन को कम करता है.
इसमें गोल्डन फिन और ODU सेल्फ-क्लीन दिए गए हैं. इसका कंडेंसर 100% कॉपर है. इसमें 6-इन-1 एक्सपेंड टेक्नोलॉजी दी गई है, जो एनर्जी बचाने या पीक परफॉर्मेंस के लिए एडजस्टेबल कूलिंग कैपेसिटी में मदद करती है. यह आउटडोर टेम्परेचर टॉलरेंस के साथ आता है, जो 56°C तक असरदार कूलिंग देता है.
कीमत और उपलब्धता:
व्हर्लपूल 3D कूल प्रो+ AC 2026 रेंज की बात करें तो यह 29,600 रुपये से शुरू होती है. यह बड़े रिटेल स्टोर और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध है. इसके साथ 5 साल की कॉम्प्रिहेंसिव वारंटी भी दी गई है.