कोई चुपके से कर रहा है आपका WhatsApp अकाउंट इस्तेमाल, इस तरह करें चेक
WhatsApp Linked Devices Feature: अगर आप यह चेक करना चाहते हैं कि कोई आपका व्हाट्सएप अकाउंट इस्तेमाल कर रहा है या नहीं, तो आप यह काम एक फीचर के जरिए कर सकते हैं. इस फीचर की मदद से आप अनजान डिवाइसेज को साइन आउट भी कर सकते हैं.
WhatsApp Linked Devices Feature: इंस्टैंट मैसेजिंग ऐप WhatsApp का इस्तेमाल तो आप करते ही होंगे. इस ऐप का इस्तेमाल दुनियाभर में किया जाता है. इसकी मदद से लोग अपने दोस्तों और परिवारों के साथ कनेक्टेड रहते हैं. यहां पर कई ऐसे फीचर्स उपलब्ध कराए गए हैं जो आपके एक्सपीरियंस को दोगुना कर सकते हैं. यूजर्स की सेफ्टी का भी पूरा ख्याल रखा जाता है. वैसे तो यह प्लेटफॉर्म काफी सेफ है लेकिन फिर भी कई बार हैकर्स इन्हें भी हैक करने में माहिर होते हैं.
कई बार ऐसा देखा गया है कि WhatsApp अकाउंट पर कुछ अजीब एक्टिविटीज होती हैं जिनके जरिए यूजर का अकाउंट हैक कर लिया जाता है. अगर आपको अपने अकाउंट पर कुछ भी अजीब दिखता है तो समझ जाइए कि आपका अकाउंट कोई और भी इस्तेमाल कर रहा है. चलिए जानते हैं कि इसका पता आप कैसे लगा सकते हैं.
ये फीचर करेगा मदद:
WhatsApp पर कई ऐसे फीचर्स ऐते हैं जिनकी मदद से आप यह चेक कर सकते हैं कि आपका अकाउंट कौन-कौन सी डिवाइस में इस्तेमाल किया जा रहा है. कई बार आपको अपने अकाउंट में ऐसे मैसेज देखने को मिल सकते हैं जो आपने नहीं भेजे. ऐसे में यह साफ हो जाता है कि आपका अकाउंट कोई और भी चला रहा है.
लिंक्ड डिवाइस:
-
इस फीचर के लिए आपको सबसे पहले अपने WhatsApp अकाउंट पर जाना होगा.
-
फिर सेटिंग्स पर जाएं और फिर यहां लिंक्ड डिवाइस पर टैप करें.
-
यहां से आपको यह पता चल जाएगा कि आपका अकाउंट किन-किन डिवाइसेज पर चलाया जा रहा है.
-
अगर आपको लगता है कि आपका अकाउंट किसी अनजान डिवाइस पर चल रहा है तो उसे आप लॉगआउट कर सकते हैं.
अनजान मैसेजेज के अलावा अगर WhatsApp पर आपकी प्रोफाइल पिक्चर भी बदल गई है या स्टेटस भी चेंज हुआ है तो भी यह अकाउंट हैक होने के संकेत हैं.