Vivo X300 Ultra को धांसू फीचर्स के साथ MWC 2025 में किया जाएगा शोकेस, जानें सभी संभावित फीचर्स​​​​​​​

Vivo X300 Pro को मोबाइल वर्ल्ड कांग्रेस में लॉन्च किया जा सकता है. इस फोन में क्या-कुछ नया दिया जा सकता है, चलिए जानते हैं इनके बारे में.

Vivo
Shilpa Srivastava

नई दिल्ली: Vivo X300 Pro को पिछले साल दिसंबर में लॉन्च किया गया था. यह कंपनी के स्मार्टफोन लाइनअप का लेटेस्ट एडिशन है. अब कंपनी ने एक और फोन के लॉन्च होने की पुष्टि कर दी है. यह फोन फ्लैगशिप X300 सीरीज में टॉप-ऑफ-द-लाइन मॉडल होगा. Vivo X300 Ultra को MWC 2026 के दौरानलॉन्च किया जाएगा. बता दें कि मोबाइल वर्ल्ड कांग्रेस 2 मार्च को शुरू होगा और 5 मार्च तक चलेगी. 

कंपनी ने बार्सिलोना में MWC 2026 में अपनी मौजूदगी की बात की है. कंपनी ने घोषणा करते हुए कहा है कि इवेंट में प्रेजेंटेशन के दौरान Vivo X300 Ultra को दिखाया जाएगा, जिससे फोन के डिजाइन और फीचर्स तक इसकी पहली झलक मिल सकेगी. वीवो X300 अल्ट्रा के साथ कंपनी वीवो X300, वीवो X300 प्रो, वीवो X फोल्ड 5 और हाल ही में लॉन्च हुए वीवो V70 एलीट और वीवो V70 को भी दिखाएगी.

वीवो X300 अल्ट्रा के संभावित फीचर्स:

इस फोन के बारे में कई फीचर्स अभी सीक्रेट रखे गए हैं. हालांकि, कंपनी ने इस बात पर भी जोर दिया है कि यह फोन मोबाइल इमेजिंग और वीडियोग्राफी में वीवो की अब तक की सबसे एडवांस्ड खोज को दिखाता है. इसके साथ ही प्रेजेंटेशन के दौरान विजिटर्स X300 अल्ट्रा के डिजाइन को एक्सपीरियंस कर पाएंगे. कंपनी ने दावा किया है कि यह फोन कंपनी की प्रोफेशनल इमेजिंग विरासत से इंस्पायर्ड होगा. 

एक टिपस्टर के अनुसार, इस फोन को ज्यादा कीमत में लॉन्च किया जाएगा. इसकी कीमत 1,60,000 रुपये से लेकर 1,70,000 रुपये तक हो सकती है. इस कदम के पीछे का कारण DRAM और SSD समेत मेमोरी कंपोनेंट्स की बढ़ती कीमतें हबताई जा रही हैं. इसके अलावा फोन को पावर देने के लिए  स्नैपड्रैगन चिपसेट दिया जा सकता है. हालांकि, अभी तक डिटेल्स को कंफर्म नहीं किया गया है. 

Vivo X300 Ultra में ये हो सकती हैं खासियतें:

Vivo X300 Ultra में क्वालकॉम फ्लैगशिप ऑक्टा कोर स्नैपड्रैगन 8 एलीट जेन 5 चिपसेट दिया जा सकता है. इस फोन में 7000mAh की बैटरी दी जाने की उम्मीद है. यह 100W वायर्ड और 40W वायरलेस फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करेगा. इस फोन में 6.82 इंच का 2K फ्लैट LTPO OLED डिस्प्ले दिया जा सकता है. वहीं, क्वाड रियर कैमरा सेटअप दिया जा सकता है. इसका पहला सेंसर 200 मेगापिक्सल तक हो सकता है.