Spam Calls से हो गए हैं परेशान? ये सरकारी ऐप लगाएगी अनजान कॉल्स पर रोक, इस तरह करें इस्तेमाल 

भारतीय दूरसंचार नियामक प्राधिकरण (ट्राई) की DND ऐप स्पैम कॉल्स की परेशानी से निजात दिला सकती है. इसके जरिए स्पैम कॉल्स और मैसेजेज को ब्लॉक किया जा सकता है. 

Shilpa Srivastava

आजकल स्पैम कॉल्स का झंझट बहुत ज्यादा बढ़ गया है. आए दिन कम से कम 7 से 8 बेकार की कॉल्स तो आती ही हैं. कई बार इनके चक्कर में हम जरूरी कॉल्स को मिस कर देते हैं. स्पैम कॉल्स से छुटकारा पाने के लिए कई लोग डू नॉट डिस्टर्ब ऑन कर लेते हैं लेकिन उससे भी कोई फर्क नहीं पड़ा तो आज का ये आर्टिकल मिस न करें. 

यहां हम आपको बताएंगे कि आप एक ऐप के जरिए आसानी से स्पैम कॉल्स से छुटकारा पा सकते हैं. बता दें कि भारतीय दूरसंचार नियामक प्राधिकरण (ट्राई) ने एक ऐप पेश की थी जिसका नाम DND है. हालांकि, बहुत लोग इस ऐप के बारे में नहीं जानते हैं. यह ऐप स्पैम कॉल्स और मैसेजेज को ब्लॉक कर सकती है. 

TRAI DND ऐप ऐसे करें इस्तेमाल? 

  1. इसके लिए सबसे पहले आपको एंड्रॉइड फोन में गूगल प्ले स्टोर पर जाकर TRAI DND 3.0 ऐप को डाउनलोड करना है. 

  2. फिर आपसे लॉगइन करने के लिए कहा जाएगा. आपको OTP के जरिए लॉगइन करना होगा. जैसे ही आप लॉगइन करेंगे यह ऐप काम करना शुरू कर देगी. 

  3. इसके बाद से आपके फोन पर कोई भी स्पैम मैसेज या कॉल नहीं आएगा. 

  4. इस ऐप में एक और खासियत है कि इसके जरिए आप किसी कॉल की रिपोर्ट भी कर सकते हैं. 

  5. इस दो विकल्प हैं Report Voice UCC और Report SMS UCC, जिसके जरिए आप रिजेक्टेड स्पैम कॉल्स का स्टेटस चेक कर पाएंगे. ट्राई ने DND एप की कुछ खामियों को सुधारा है. इसमें पहले कुछ बग थे जिन्हें अब सही कर दिया गया है.