16GB तक रैम और 5000mAh बैटरी के साथ लॉन्च हुआ Tecno Spark 20, कीमत आपके बजट में

Tecno Spark 20 में 5000 एमएएच बैटरी और 18W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट दिया गया है. इसकी कीमत 10,499 रुपये है. चलिए जानते हैं इसके सभी फीचर्स. 

Shilpa Srivastava

Tecno Spark 20 को भारत में लॉन्च कर दिया गया है. इस फोन को बजट रेंज में पेश किया गया है. फोन में आईफोन जैसा डायनेमिक पोर्ट मौजूद है जिसमें नोटिफिकेशन्स आती हैं. सिर्फ यही नहीं, यह फोन मीडियाटेक हेलियो जी85 प्रोसेसर समेत 8 जीबी रैम से लैस है. इसमें 5000 एमएएच बैटरी और 18W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ आता है. चलिए जानते हैं Tecno Spark 20 की कीमत और फीचर्स.

Tecno Spark 20 की कीमत:
इस फोन के 8 जीबी रैम और 256 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 10,499 रुपये है. इसे ग्रैविटी ब्लैक, नियॉन गोल्ड, साइबर व्हाइट, मैजिक ब्लू कलर में पेश किया गया है. इसकी सेल 2 फरवरी से अमेजन पर आयोजित की जाएगी. 

Tecno Spark 20 के फीचर्स:
इसमें 6.56 इंच का HD+ डिस्प्ले मौजूद है जिसका रिफ्रेश रेट 90 हर्ट्ज है. इसमें एप्पल आईफोन जैसा फीचर दिया गया है. यह फोन आईफोन जैसे डायनेमिक आईलैंड के साथ आता है जिसका नाम Dynamic Port दिया गया है. इसमें नोटिफिकेशन दिखाई देंगी. यह फोन मीडियाटेक हेलियो जी85 प्रोसेसर से लैस हैं. इसमें 8 जीबी रैम और 256 जीबी स्टोरेज दी गई है. 

इसकी रैम को वर्चुअल रैम के जरिए और 8 जीबी तक बढ़ाया जा सकता है जिसके बाद रैम 16 जीबी तक हो जाती है. वहीं, इसकी स्टोरेज को माइक्रोएसडी कार्ड के जरिए 1TB तक बढ़ाया जा सकता है. फोन में ड्यूल रियर कैमरा दिया गया है जिसका पहला सेंसर 50 मेगापिक्सल का है. दूसरे सेंसर की डिटेल नहीं दी गई हैं. इसके अलावा फोन में 32MP का फ्रंट कैमरा शामिल है. 

यह फोन एंड्रॉइड 13 के साथ आता है. इसमें 5000mAh की बैटरी दी गई है जो 18W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट से लैस है. इसमें IP53 रेटिंग दी गई है जिसके चलते यह वॉटर और डस्ट प्रोटेक्टेट हो जाता है.