क्या Smartphone Screen खाती है सबसे ज्यादा बैटरी? यहां समझें पूरा गणित

Smartphone Screen Tips: क्या आप जानते हैं कि आपके स्मार्टफोन की स्क्रीन सबसे ज्यादा बैटरी खाती है? अगर नहीं, तो यहां हम आपको इसके बारे में बता रहे हैं.

AI Generated
Shilpa Srivastava

Smartphone Screen Tips: स्मार्टफोन को लेकर हम इतनी सारी अफवाहें सुनते हैं कि लोगों का कंफ्यूज होना काफी कहानी बन जाती है. फोन की बैटरी से लेकर स्क्रीन तक, हर किसी व्यक्ति का अपना मत होता है, जो कि कई बार सही तो कई बार गलत भी हो सकता है. समय-समय पर हम आपको फोन के अलग-अलग कंपोनेंट्स और फीचर्स के बारे में बताते रहते हैं. आज भी हम आपको फोन के एक अहम पार्ट के बारे में बता रहे है… जो फोन डिस्प्ले है. 

फोन डिस्प्ले को लेकर लोगों के मन में एक सवाल हमेशा बना रहता है कि क्या फोन की बैटरी खत्म होने के पीछे स्क्रीन का भी हाथ होता है. अगर आपके मन में भी यही सवाल आता है, तो आज हम आपको इस आर्टिकल में हर सवाल का आसान जवाब देंगे. साथ ही कुछ टिप्स भी बताएंगे, जो फोन की बैटरी कम खपत करने में मदद करेंगी.

क्या फोन की बैटरी खाती है बैटरी?

हां, आपके फोन की स्क्रीन सबसे ज्यादा बैटरी खपत करती है. बता दें कि बैटरी का करीब 30% हिस्सा स्क्रीन की वजह से ड्रेन होता है. चलिए समझते हैं कि ऐसा कैसे होता है. 


  • हाई ब्राइटनेस: यह एक बड़ा फैक्टर है. अगर आप धूप में या बहुत तेज रोशनी में फोन लगातार इस्तेमाल कर रहे हैं तो स्क्रीन ज्यादा पावर की जरूरत होती है. 

  • बड़ा और शानदार डिस्प्ले: आपको यह समझना होगा कि जितनी बड़ी स्क्रीन होगी और जितना ज्यादा रेजोल्यूशन होगा, बैटरी उतनी ही ज्यादा खर्च होगी. 

  • हाई रिफ्रेश रेट: आजकल के फोन्स में रिफ्रेश रेट भी ज्यादा दिया जाता है. कई फोन्स में 90Hz या 120Hz जैसे रिफ्रेश रेट होते हैं जो स्क्रीन को बहुत स्मूद बनाने में मदद करते हैं. इससे बैटरी जल्दी खत्म होती है. 

बैटरी बचाने के लिए क्या करें: 

  • ऑटो-ब्राइटनेस ऑन करें: अगर आप यह फीचर ऑन कर देंगे तो बाहर की रोशनी के हिसाब से स्क्रीन ब्राइटनेस को खुद एडजस्ट करेगी. इससे बैटरी फालतू खर्च नहीं होगी. 

  • डार्क मोड का इस्तेमाल करें: अगर आपके फोन में AMOLED या OLED स्क्रीन है, तो डार्क मोड पिक्सल को बंद कर देते हैं, जिससे बैटरी काफी बचती है. 

  • रिफ्रेश रेट कम करें: आप फोन के रिफ्रेश रेट को 120Hz से घटाकर 60Hz कर सकते हैं. इससे बैटरी बचती है. स्क्रीन टाइम-आउट कम करें: आपको फोन की सेटिंग में जाना होगा. फिर डिस्प्ले टाइम-आउट को 15 या 30 सेकंड पर सेट करें, जिससे इस्तेमाल न होने पर स्क्रीन अपने आप जल्दी बंद हो.