नई दिल्ली: Samsung Galaxy S26 Ultra को इस साल भारत में लॉन्च किया गया था. इस फोन की कीमत को लॉन्च के कुछ महीनों बाद कम कर दिया गया है. कंपनी ने देश में अपने ऑनलाइन स्टोर को अपडेट किया है, जिससे फोन के दो कॉन्फिगरेशन की कीमतों में गिरावट दर्ज हुई है. यह कदम ऐसे समय में उठाया गया है जब Samsung ने हाल के महीनों में भारत में कई Galaxy मॉडल की कीमतें बढ़ाई हैं, जिनमें Galaxy F, A और M लाइनअप शामिल हैं.
Samsung Galaxy S26 Ultra की शुरुआती कीमत फ्लिपकार्ट और सैमसंग इंडिया के ऑनलाइन स्टोर पर लाइव कर दी गई है. इस फोन के 12 जीबी रैम और 256 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 1,24,999 रुपये कर दी गई है. वहीं, फोन के 12 जीबी रैम और 512 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 1,44,999 रुपये कर दी गई है. ये कीमतें पहले से 15,000 रुपये कम हैं. बता दें कि यह फोन भारत में 25 फरवरी को 1,39,999 रुपये की शुरुआती कीमत पर लॉन्च किया गया था. वहीं, 512 जीबी मॉडल 1,59,999 की कीमत के साथ आया था.
15,000 रुपये की सीधी कटौती के अलावा फ्लिपकार्ट, कैमसंग गैलेक्सी एस26 अल्ट्रा को खरीदने पर 4,000 रुपये का इंस्टैंट कैशबैक भी दिया जाएगा. एक्स्ट्रा कैशबैक के साथ, फ्लैगशिप Galaxy S26 सीरीज के फोन की शुरुआती कीमत घटकर, 1,20,999 रुपये हो जाएगी. ऐसे में इसकी कीमत कुल मिलाकर 19,000 रुपये कम हो जाएगी.
Samsung Galaxy S26 Ultra में क्वालकॉम कस्टम ऑक्टा-कोर स्नैपड्रैगन 8 एलीट जेन 5 फॉर गैलेक्सी चिपसेट दिया गया है. इसमें 6.9 इंच का डायनेमिक एमोलेड 2एक्स डिस्प्ले है. यह 120 हर्ट्ज तक का रिफ्रेश रेट देता है. इसमें प्राइवेसी डिस्प्ले फीचर मौजूद है. इसका मकसद शोल्डर सर्फिंग (आस-पास के लोगों का स्क्रीन झांककर देखना) को रोकना है. इसमें क्वाड रियर कैमरा सेटअप है, जिसमें मुख्य कैमरा 200 मेगापिक्सल का है.