नई दिल्ली: Lava Virat V1 Pro 5G को भारत में लॉन्च कर दिया गया है. यह इस लाइनअप का तीसरा फोन है. यह हैंडसेट लावा विराट V1 5G और विराट V1 4G में शामिल हो गया है. यह फोन जल्द ही खरीदने के लिए उपलब्ध कराया जाएगा. इसे दो कॉन्फिगरेशन और दो कलर में उपलब्ध कराया जाएगा. इसमें यूनिसॉक चिपसेट मौजूद है. इसके साथ ही 6 जीबी रैम समेत 6000 एमएएच की बैटरी दी गई है.
Lava Virat V1 Pro 5G की भारत में कीमत 6 जीबी रैम और 128 जीबी स्टोरेज के लिए 15,999 रुपये है. इसके साथ कंपनी 2,000 रुपये तक का बैंक डिस्काउंट दे रही है. इसके बाद फोन की कीमत 13,999 रुपये हो जाती है. इसे 31 अगस्त दोपहर 12 बजे से फ्लिपकार्ट पर खरीदने के लिए उपलब्ध कराया जाएगा. Lava Virat V1 Pro 5G सिक्किम मिडनाइट और स्पीति फ्रॉस्ट कलर ऑप्शन में उपलब्ध है.
Lava Virat V1 Pro 5G ड्यूल सिम स्मार्टफोन है. यह एंड्रॉइड 16 के साथ आता है. इसमें 6.75 इंच का एलसीटी डिस्प्ले है. इसका पिक्सल रेजोल्यूशन 720 x 1600 है. इसका रिफ्रेश रेट 120 हर्ट्ज तक का है. इस फोन में 6 जीबी की रैम और 128 जीबी स्टोरेज दी गई है. फोन में ड्यूल रियर कैमरा मौजूद है. इसमें फिक्स्ड फोकस वाला 50 मेगापिक्सल का AI कैमरा है. सेकेंडरी कैमरा डिटेल्स अभी क्लियर नहीं हैं. फोन में सेल्फी के लिए 8 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा मौजूद है.
फोन को धूल और छींटों से बचाने के लिए IP64 रेटिंग दी गई है. इसमें 6000mAh की बैटरी दी गई है. यह कनेक्टिविटी के लिए 5G, 4G LTE, वाई-फाई 5, ब्लूटूथ 5.4, एक यूएसबी टाइप-सी पोर्ट और GPS को सपोर्ट करता है. इसके साथ ही साइड-माउंटेड फिंगरप्रिंट सेंसर भी मौजूद है.