Narendra Modi

Jio ने पेश किया सबसे सस्ता प्लान, मिलेगा 10GB डाटा समेत काफी कुछ

रिलायंस जियो ने अपने यूजर्स के लिए एक नया और सस्ता प्लान पेश किया है. इस प्लान की कीमत 149 रुपये है. इसमें क्या-क्या बेनिफिट्स मिलेंगे, चलिए जानते हैं.

Pinterest
Shilpa Srivastava

नई दिल्ली: टेलिकॉम कंपनी Reliance Jio ने खासतौर पर क्रिकेट प्रेमियों के लिए एक नया और किफायती प्लान पेश किया है. यह एक प्रीपेड ऐड-ऑन पैक है. इसकी कीमत 149 रुपये है. इस पैक में एक्स्ट्रा डाटा मिलता है. इससे यूजर्स बिना कोई महंगा फुल रिचार्ज करवाए, लाइव क्रिकेट मैच, स्ट्रीमिंग और दूसरी चीजों का मजा ले सकते हैं.

यह सिर्फ डाटा वाला ऐड-ऑन है. इसका मतलब है कि इसे इस्तेमाल करने के लिए आपके पास पहले से ही कोई एक्टिव Jio प्रीपेड प्लान होना जरूरी है. इस प्लान में 10GB हाई-स्पीड 5G डाटा (30 दिनों के लिए वैलिड) और 90 दिनों के लिए JioHotstar Mobile का फ्री एक्सेस भी दिया जाएगा. 

JioHotstar के साथ मिलेंगे ये सर्विसेज:

JioHotstar के साथ आप लाइव क्रिकेट मैच, फिल्में, वेब सीरीज और स्पोर्ट्स इवेंट देख सकते हैं. यह उन लोगों के लिए एकदम सही है, जिनका डाटा बड़े टूर्नामेंट के दौरान खत्म हो जाता है, लेकिन जो ज्यादा पैसे खर्च नहीं करना चाहते हैं. अगर आपके लिए 10GB डाटा काफी नहीं है, तो Jio एक 195 रुपये वाला क्रिकेट पैक भी मिलता है. इसमें 30 दिनों के लिए 15GB हाई-स्पीड डाटा दिया जा रहा है. इसके साथ 90 दिनों के लिए JioHotstar Mobile का एक्सेस दिया जा रहा है. 

इसके अलावा, उन लोगों के लिए एक रेगुलर 189 रुपये वाला वैल्यू प्लान भी है, जो एक ही रिचार्ज में सब कुछ चाहते हैं. इस प्लान में 28 दिनों की वैलिडिटी, अनलिमिटेड वॉइस कॉल, फ्री नेशनल रोमिंग, रोजाना 2GB डाटा और रोजाना 100 SMS मिलते हैं.

यह पैक किसके लिए रहेगा बेस्ट?

यह 149 रुपये वाला पैक स्टूडेंट्स, युवा यूजर्स और मिडिल-क्लास परिवारों के लिए एकदम सही है. इन्हें ज्यादातर क्रिकेट या वीडियो स्ट्रीमिंग के लिए एक्स्ट्रा डाटा की जरूरत होती है. क्रिकेट सीजन के दौरान यह एक स्मार्ट और किफायती ऑप्शन है. इस पैक में वॉयस कॉल या SMS शामिल नहीं हैं. इसके साथ ही यह बिना किसी एक्टिव मेन Jio प्लान के काम नहीं करेगा. आपके इलाके के हिसाब से इसकी अवेलेबिलिटी अलग-अलग हो सकती है. Jio ने अभी यह साफ नहीं किया है कि यह ऑफर कुछ समय के लिए है या यह एक परमानेंट प्लान है.