T20 World Cup 2026

इस तरह करेंगे मोबाइल रिचार्ज तो नहीं देने होंगे एक्स्ट्रा पैसे, नहीं जानते होंगे ये ट्रिक

Mobile Recharge: अगर आपक गूगल पे, फोन पे या पेटीएम से अपना फोन रिचार्ज करते हैं तो आपको पता होगा कि इससे आपको रिचार्ज अमाउंट से कुछ एक्स्ट्रा पैसे देने होते हैं. लेकिन अगर आप अपने रिचार्ज का तरीका चेंज कर लें तो आपको ये एक्स्ट्रा पैसे देने की जरूरत नहीं पड़ेगी. 

Canva
India Daily Live

Mobile Recharge: क्या आप गूगल पे, फोन पे या पेटीएम के जरिए अपना फोन रिचार्ज करते हैं? अगर हां, तो आपको ये पता ही होगा कि जब भी इस तरह की ऐप से रिचार्ज करते हैं तो आपको कुछ एक्स्ट्रा पैसे देने पड़ते हैं. ये एक्स्ट्रा चार्ज 2 रुपये से 5 रुपये तक होता है. ये एक्स्ट्रा चार्ज है तो कम लेकिन जब देना पड़ता तो बहुत बुरा लगता है. ये पैसे प्लेटफॉर्म का अपना चार्ज होते हैं जो आपसे वसूला जाता है. 

हालांकि, आप इस एक्स्ट्रा पेमेंट से बच सकते हैं, अगर आप अपना रिचार्ज करने का तरीका बदल दें तो. ये सभी ऐप्स अपना सुविधा शुल्क वसूलती हैं. ऐसे में आपको अपनी रिचार्ज ऐप बदलने की जरूरत है जिस पर आपको कोई भी एक्स्ट्रा चार्ज नहीं देना होगा. 

इस तरह करेंगे रिचार्ज तो नहीं देना होगा एक्स्ट्रा पैसा: 

अगर आप अतिरिक्त पैसे नहीं देना चाहते हैं तो आपको अपने टेलिकॉम ऑपरेटर की आधिकारिक ऐप से रिचार्ज करना होगा. उदाहरण के तौर पर रिलायंस जियो की ऐप का नाम MyJio है, एयरटेल की ऐप का नाम Airtel Thanks और वोडाफोन-आइडिया की ऐप का नाम Vi: Recharge, Payments & Games है. इन ऐप्स के जरिए पेमेंट करेंगे तो आपको किसी भी तरह का एक्स्ट्रा पैसा नहीं देना होगा. 

Airtel Thanks से रिचार्ज करने के लिए आपको ऐप ओपन करनी होगी और फिर Recharge पर जाना होगा. इसके बाद नंबर चुनें जिस पर रिचार्ज करना है. इसके बाद कितने का रिचार्ज करना है वो प्लान चुनें. इसके बाद आप किस मोड से पेमेंट करना चाहते हैं वो मोड चुनें और पेमेंट करें. जितना अमाउंट होगा उतना ही देना होगा. 

MyJio से रिचार्ज करने के लिए आपको ऐप ओपन करनी होगी और फिर Recharge पर जाना होगा. इसके बाद कितने का रिचार्ज करना है वो प्लान चुनें. इसके बाद आप किस मोड से पेमेंट करना चाहते हैं वो मोड चुनें और पेमेंट करें. जितना अमाउंट होगा उतना ही देना होगा. Vi ऐप का तरीका भी लगभग इन्हीं की तरह है.