Philips S7221 5G भारत में लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स
फिलिप्स ने भारत में S7221 5G स्मार्टफोन लॉन्च कर दिया है. इस फोन के 6 जीबी रैम और 128 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 20,499 रुपये है. यह इसकी शुरुआती कीमत है.
नई दिल्ली: फिलिप्स ने भारत में S7221 5G स्मार्टफोन लॉन्च कर दिया है. इस फोन के 6 जीबी रैम और 128 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 20,499 रुपये है. यह इसकी शुरुआती कीमत है. इसमें 6.67 इंच का एचडी प्लस डिस्प्ले है. इसके साथ ही 5700 एमएएच की बैटरी दी गई है. इस फोन में एआई सीन ऑप्टिमाइजेशन और पोट्रेट मोड जैसे फीचर्स दिए गए हैं. इस फोन की कीमत और फीचर्स क्या हैं, चलिए जानते हैं.
फिलिप्स S7221 5G की कीमत:
इस फोन के बेस वेरिएंट की कीमत 20,499 रुपये है. यह इसके 6 जीबी रैम और 128 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की कीमत है. वहीं, इसके 8 जीबी रैम और 128 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 22,499 रुपये है. इस फोन को ग्रे, ब्लू और ब्लैक कलर में खरीदा जा सकेगा. इसकी से अमेजन पर शुरू हो गई हैं. इसके साथ 3,000 रुपये तक का क्रेडिट कार्ड ऑफर दिया जा रहा है.
फिलिप्स S7221 5G के फीचर्स:
इसमें 6.67 इंच का एचडी+ डिस्प्ले है. यह एंड्रॉइड 16 पर काम करता है. यह ड्यूल 5जी सिम सपोर्ट के साथ आता है. यह फोन 5जी ऑक्टा-कोर स्प्रेडट्रम टी765 प्रोसेसर से लैस है. यह मल्टीटास्किंग में अच्छा रहेगा. यह फोन 8 जीबी तक रैम और 128 जीबी की स्टोरेज से लैस है. इसमें 5700 एमएएच की बैटरी दी गई है. यह फोन 25 वॉट फास्ट चार्जिंग सपोर्ट करता है. इसके बॉक्स में चार्जर के साथ-साथ स्क्रीन प्रोटेक्टर और फोन प्रोटेक्टर केस भी मिलता है.
Also Read
इसके साथ ही 64 मेगापिक्सल का रियर कैमरा और 16 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है. इसके रियर कैमरा में फ्लैश की सुविधा दी गई है. इसमें ड्यूल स्टीरियो स्पीकर्स के साथ अल्ट्रा मैक्स मोड दिया गया है. कनेक्टिविटी की बात करें तो इसमें ड्यूल-नैनो सिम, 5जी, वाई-फाई, जीपीएस, ब्लूटूथ और यूएसबी टाइप-सी जैसे फीचर्स दिए गए हैं. यह IP64 रेटिंग के साथ आता है. साथ ही साइड-माउंटेड फिंगरप्रिंट सेंसर भी दिया गया है.