menu-icon
India Daily

Paytm से आया कॉल और अकाउंट खाली…! एक गलती और पाई-पाई के लिए हो जाएंगे मौहताज

Paytm KYC Cyber Fraud: अगर कभी आपके पास कोई कॉल आता है जिसमें आपसे कहा जाता है कि आपकी केवाईसी अधूरी है और उसके लिए ओटीपी की जरूरत है तो हम आपको यहां इससे बचने का तरीका बता रहे हैं. 

India Daily Live
Paytm से आया कॉल और अकाउंट खाली…! एक गलती और पाई-पाई के लिए हो जाएंगे मौहताज

Paytm KYC Cyber Fraud: जहां एक तरफ टेक्नोलॉजी ने हमारी लाइफ को आसान बना दिया है. वहीं, दूसरी तरफ इसी तकनीक ने हमारी सोशल लाइफ और ऑनलाइन एक्टिविटीज को खतरे में भी डाल दिया है. जब से ऑनलाइन ट्रांजेक्शन्स का चलन शुरू हुआ है तब से लोगों ने अपने पास कैश रखना बंद कर दिया है. सीधे अकाउंट से ही पेमेंट कर दी जाती है. लेकिन डिजिटल वॉलेट्स पर भी हैकर्स ने नजर गढ़ा रखी है. हाल ही में इसी तरह का एक एक नया मामला सामने आया है जिसमें एक ठेले वाले का साथ पेटीएम के नाम पर ठगी हो गई. 

क्या है मामला: इस मामले में एक ठेले वाले से हैकर्स ने 82,500 रुपये लूट लिए हैं. रिपोर्ट के अनुसार, एक ठेले वाले के पास हैकर्स ने पेटीएम स्टाफ बनकर कॉल किया और केवाईसी करने के लिए कहा. इसके लिए उस व्यक्ति के फोन पर एक ओटीपी भेजा गया. जैसे ही व्यक्ति ने उस ओटीपी को शेयर किया उसके अकाउंट से 82,500 रुपये चंपत हो गए. जब व्यक्ति को पता चला कि उसके साथ क्या हुआ है तो उसने अपने बैंक की ब्रांच में कॉल किया. साथ ही पुलिस को भी मामले की सूचना दी. इसके बाद से पुलिस इस मामले की जांच कर रही है. 

पेटीएम केवाईसी स्कैम से ऐसे बचें: 

  • अगर आपके पास कभी ऐसा कोई कॉल आता है जिसमें आपको पेटीएम की केवाईसी कराने के लिए कहा जाता है तो आप इस कॉल को इग्नोर करना है. 

  • अगर कोई आपको कॉल करता है और आपसे केवाईसी के नाम पर ओटीपी या फिर आपका यूपीआई पिन मांगता है तो आपको उसे ये डिटेल्स नहीं देनी हैं. पेटीएम आपको कभी भी इस तरह का कोई मैसेज या कॉल नहीं करना होगा. 

  • किसी भी तरह के लिंक पर क्लिक करने से बचें और थर्ड पार्टी सोर्स से कोई भी ऐप डाउनलोड न करें. अपने पेटीएम अकाउंट पर भी टू फैक्टर ऑथेंटिकेशन लगाना होगा.