OnePlus 12 पर 7 हजार रुपये की सीधी छूट, सिर्फ इस तरह उठा पाएंगे डिस्काउंट का लाभ
OnePlus 12 को अमेजन से खरीदा जा सकेगा. अगर आप अपने लिए एक अच्छा फोन खरीदना चाहते हैं और बजट भी ठीक-ठाक है तो अमेजन पर आपको ये फोन कई ऑफर्स के साथ लिस्टेड मिलेगा. इसके साथ 7,000 रुपये तक का डिस्काउंट दिया जा रहा है. फोन के साथ एक्सचेंज ऑफर भी दिया जा रहा है जिसके बाद कीमत और भी कम हो जाती है.
OnePlus 12 Offer on Amazon: OnePlus 12 कंपनी का फ्लैगशिप स्मार्टफोन है जो कई दमदार फीचर्स से लैस है. इसमें क्वालकॉम स्नैपड्रैग 8 जेन 3 प्रोसेसर, 50 मेगापिक्सल का ट्रिपल रियर कैमरा, एक्वा टच, एंड्रॉइड 14, अल्ट्राफास्ट चार्जिंग फीचर्स दिए गए हैं. इस फोन को यूजर्स काफी पसंद कर रहे हैं. जब से यह फोन लॉन्च हुआ है तब से लेकर अब तक इसकी लोकप्रियता कम होने का नाम ही नहीं ले रही है. इस फोन को अमेजन पर उपलब्ध कराया गया है. यहां से इस फोन को कई ऑफर्स के साथ कम कीमत में खरीदा जा सकेगा.
OnePlus 12 पर कमाल के ऑफर्स दिए जा रहे हैं. इसकी कीमत 64,999 रुपये है. अगर आपके पास ICICI बैंक का कार्ड है तो फ्लैट 7,000 रुपये का इंस्टैंट डिस्काउंट दिया जाएगा जिसके बाद फोन की कीमत 57,999 रुपये रह जाती है. इस फोन को हर महीने 5,417 रुपये देकर भी खरीदा जा सकता है. अगर आपके पास पुराना फोन है तो उसे एक्सचेंज करने पर 53,950 रुपये तक का डिस्काउंट मिलेगा.
OnePlus 12 के फीचर्स:
फोन में ट्रिपल रियर कैमरा सेंसर दिया गया है जिसका पहला सेंसर 50 मेगापिक्सल का सोनी LYT-808 सेंसर है. वहीं, 64 मेगापिक्सल का 3X पेरिस्कोप टेलिफोटो सेंसर और तीसरा 48 मेगापिक्सल का अल्ट्रा-वाइड सेंसर है. फोन में क्वालरॉम स्नैपड्रैगन 8 जेन 3 प्रोसेसर दिया गया है जिसके साथ 16 जीबी तक की रैम और 512 जीबी तक स्टोरेज दी गई है. फोन में एंड्रॉइड 14 पर आधारित OxygenOS दिया गया है.
इस फोन में एक्वा टच डिस्प्ले दिया गया है. इसमें 2K 120 Hz ProXDR पैनल जो कमाल की वीडियो क्वालिटी देता है. फोन में 5400 एमएएच की बैटरी दी गई है जो अल्ट्रा फास्ट चार्जिंग से लैस है और 100W SUPERVOOC चार्जिंग सपोर्ट करता है. यह फोन 50W वायरलेस चार्जिंग को भी सपोर्ट करता है.