OnePlus 12 और OnePlus 12R आज होगी लॉन्च, फीचर्स देख उड़ जाएंगे होश!
OnePlus 12 और OnePlus 12R को भारत में आज लॉन्च किया जाएगा. इसके साथ OnePlus Buds 3 को भी पेश किया जाएगा. चलिए जानते हैं इस लॉन्च से जुड़ी हर डिटेल.
OnePlus लवर्स का इंतजार आज खत्म हो रहा है. कंपनी OnePlus 12 और OnePlus 12R को लॉन्च करने जा रही है. इन दोनों फोन्स को Smooth Beyond Belief इवेंट में लॉन्च किया जाएगा. संभावित फीचर्स की बात करें तो OnePlus 12 में IP65 वाटर और डस्ट रेटिंग, 4500 निट्स पीक ब्राइटनेस, ट्रिपल कैमरा सेटअप, 32MP का सेल्फी कैमरा आदि जैसे फीचर्स दिए गए हैं. वहीं, OnePlus 12R में 4500 निट्स ब्राइटनेस, 1.5K OLED डिस्प्ले, 32MP का सेल्फी कैमरा आदि जैसे फीचर्स दिए जाएंगे. चलिए जानते हैं कि यह लाइव इवेंट कहां होगा और इसका हिस्सा कैसे बन सकते हैं.
OnePlus Smooth Beyond Belief इवेंट:
OnePlus का यह लॉन्च इवेंट 23 जनवरी की रात 7.30 बजे से आयोजित किया जाएगा. यह इवेंट प्रगति मैदान में आयोजित किया जाएगा. इसकी एंट्री लाइव स्ट्रीमिंग 5:30 बजे शुरू की जाएगी. इस दौरान OnePlus 12 और OnePlus 12R समेत OnePlus Buds 3 भी लॉन्च किए जाएंगे.
आप कैसे देख पाएंगे लॉन्च इवेंट:
कंपनी के लॉन्च इवेंट को कंपनी के आधिकारिक चैनल्स पर देखा जा सकेगा. इसकी एक्सक्लूसिव टिकट भी बेची जा रही हैं. इन्हें PayTm Insider और OnePlus ऑनलाइन स्टोर पर उपलब्ध कराया गया है. इसकी कीमत 799 रुपये है.
OnePlus 12 के फीचर्स:
इसमें 6.82 इंच का QHD+ 2K OLED डिस्प्ले दिया गया होगा. इसमें 120 हर्ट्ज रिफ्रेश रेट दिया गया है. इसके साथ 4500 निट्स की पीक ब्राइटनेस दी गई है. इसमें IP65 वाटर और डस्ट रेटिंग मौजूद है. यह फोन क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 8 जेन 3 चिपसेट से लैस है. इसमें 5400 एमएएच की बैटरी दी गई है जो 100W SuperVOOC चार्जिंग सपोर्ट करती है. साथ ही यह 50W वायरलेस चार्जिंग और 10W रिवर्स वायरलेस चार्जिंग सपोर्ट भी करती है.
फोन में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है जिसका पहला सेंसर 50MP का है. दूसरा 64MP पेरिस्कोप टेलीफोटो कैमरा है. वहीं, तीसरा 48MP अल्ट्रा-वाइड कैमरा है. फोन में सेल्फी के लिए 32MP का फ्रंट कैमरा दिया गया है.
OnePlus 12R के फीचर्स:
OnePlus 12R में 6.78 इंच का 1.5K OLED डिस्प्ले दी गई है. इसकी 4500 निट्स की पीक ब्राइटनेस दी गई है. यह फोन क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 8 जेन 2 सपोर्ट के साथ आता है. इसमें 5500 एमएएच की बैटरी दी गई है जो 100W फास्ट-वायर्ड चार्जिंग सपोर्ट के साथ आता है. इसमें 50MP OIS प्राइमरी कैमरा दिया गया है. साथ ही 32MP का सेल्फी कैमरा दिया गया है.