इन 7 तरीकों से होते हैं WhatsApp Scam, आप कितने में फंसे हैं?


Shilpa Srivastava
22 Jan 2024

WhatsApp पर होती है धोखाधड़ी

    WhatsApp पर आजकल साइबर क्रिमिनल्स काफी एक्टिव हो चुके हैं.

सतर्क रहने की जरूरत

    यूजर्स को WhatsApp पर हो रहे स्कैम्स से सतर्क रहने की जरूरत है. इसे लेकर कई बार सलाह भी दी जाती है. 

आपके जानकार के रूप में

    खुद को आपका जानकार (बेटा, बेटी, मां, बाप आदि) बताकर स्कैमर्स पैसे मांगते हैं. 

गिफ्ट कार्ड स्कैम

    इसमें एक मैसेज आता है जिसमें गिफ्ट कार्ड दिए जाने का लालच दिया जाता है. इसमें दिया गया लिंक मैलवेयर से प्रभावित होता है.

क्यूआर कोड स्कैम

    स्कैमर्स आपको क्यूआर कोड भेजते हैं उसे स्कैन कर गिफ्ट मिलने का लालच देते हैं. इससे आपकी निजी जानकारी स्कैमर्स तक पहुंच जाती है. 

टेक सपोर्ट स्कैम

    इसमें स्कैमर्स WhatsApp कस्टमर केयर बनकर बात करते हैं और निजी जानकारी मांगते हैं. लेकिन ऐसा करना खतरनाक होता है.

अनऑथराइज्ड वेरिफिकेशन कोड स्कैम

    स्कैमर कहता है कि गलती से आपका फोन नंबर एंटर कर दिया है और उसे अपने अकाउंट में लॉगइन करने के लिए कोड चाहिए.

क्रिप्टोकरेंसी स्कैम

    स्कैमर आपको कॉन्टैक्ट करता है और इन्वेस्टमेंट करने के लिए कहता है. इसमें आपको ज्यादा मुनाफे का लालच दिया जाता है. 

कॉल फॉरवर्डिंग स्कैम

    स्कैमर्स आपको **67* या *405* नंबर डायल करने के लिए कहते हैं. यह कॉल फॉरवर्डिंग का नंबर होता है. 

More Stories