Narendra Modi

लगभग 8000 लोगों को नौकरी से निकालेगा META, 20 मई से शुरू हो सकता है पहला फेज!

मेटा जल्द ही अपने करीब 8000 कर्मचारियों को नौकरी से निकाल सकता है. खबरों के अनुसार, छंटनी का पहला फेज 20 मई से शुरू होगा.

Pinterest
Shilpa Srivastava

नई दिल्ली: फेसबुक, इंस्टाग्राम और व्हाट्सऐप की पेरेंट कंपनी Meta अगले महीने बड़े पैमाने पर छंटनी का प्लान कर रही है. खबरों के अनुसार, छंटनी का पहला फेज 20 मई से शुरू होगा. कहा जा रहा है कि इससे ग्लोबल कर्मचारियों में से करीब 10% यानी लगभग 8,000 कर्मचारी प्रभावित होंगे. इसके बाद दूसरे फेज में भी छंटनी की जाएगी, जिसकी संख्या अभी सामने नहीं आई है. 

कार्यकारी अधिकारी अपने प्लान्स में बदलाव कर सकते हैं. यह इस बात पर निर्भर करेगा कि आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) कितनी तेजी से विकसित होता है. यह 2022-2023 के बाद से मेटा की सबसे बड़ी छंटनी है. इस दौरान कंपनी ने अपनी ईयर ऑफ एफिशियंसी के तहत करीब 21,000 नौकरियां खत्म कर दी थीं. उस समय, COVID काल के दौरान जरूरत से ज्यादा भर्ती करने के कारण मेटा मुश्किलों का सामना कर रही थी.

सीईओ कर रहे AI पर भारी निवेश:

सीईओ मार्क जुकरबर्ग एआई में भारी निवेश कर रहे हैं. मेटा को एक एआई फर्स्ट कंपनी बनाना चाहते हैं. कंपनी टीमों का पुनर्गठन कर रही है, मैनेजमेंट लेवल को कम कर रही है और ज्यादा लोगों को एआई संबंधित भूमिकाओं में ट्रांसफर कर रही है. अमेजन और ब्लॉक जैसी अन्य बड़ी टेक कंपनियों में भी इसी तरह के कदम देखे गए हैं, जहां AI टूल्स के लिए जगह बनाने के लिए हजारों नौकरियां खत्म कर दी गईं, जिससे काम को ज्यादा कुशलता से किया जा सके.

स्मार्ट AI एजेंट्स बनाना है उद्देश्य:

वर्तमान में, Meta के पास लगभग 79,000 कर्मचारी हैं. पिछले साल कंपनी ने AI पर भारी खर्च करने के बावजूद 200 बिलियन डॉलर से ज्यादा का रेवन्यू और 60 बिलियन डॉलर का लाभ कमाया. बता दें कि मेटा द्वारा हाल ही में अपने Reality Labs डिवीजन के पुनर्गठन और एक नई Applied AI टीम बनाने के बाद हुई है, जिसका उद्देश्य ऐसे स्मार्ट AI एजेंट्स बनाना है जो कोड लिख सकें और मुश्किल काम कर सकें. 

Meta का मानना ​​है कि ये बदलाव कंपनी को AI के इस युग में ज्यादा फास्ट, सुव्यवस्थित और ज्यादा प्रतिस्पर्धी बनने में मदद करेंगे.