IPL 2026 West Bengal Assembly Election 2026 Assembly Election 2026 US Israel Iran War Tamil Nadu Assembly Election 2026

भारत के खिलाफ फैला रहे थे दुष्प्रचार, मेटा ने लगा दी वाट, चीन से था कनेक्शन

Meta: भारत के खिलाफ दुष्प्रचार करने वाले सोशल मीडिया अकाउंट्स पर मेटा ने लगाम लगाई है. ये अकाउंट्स चीनी धरती से ऑपरेट किए जा रहे थे. इनका काम भारत की आलोचना करना और खालिस्तानी मूवमेंट का समर्थन करना था. 

Social Media
India Daily Live

Meta Bans several Facebook and Instagram accounts: सोशल मीडिया के जरिए भारत के खिलाफ दुष्प्रचार करने वाले अकाउंट्स पर मेटा ने बड़ा एक्शन लिया है. दरअसल, चीनी धरती से कुछ ऐसे सोशल मीडिया अकाउंट्स चलाए जा रहे थे जो भारत का खुले तौर दुष्प्रचार कर रहे थे और प्रो खालिस्तानी नैरेटिव चला रहे थे. चीनी धरती से चल रहा यह ऑपरेशन वैश्विक सिख समुदाय पर केंद्रित था और कनाडा में खालिस्तानी अलगाववादी हरदीप सिंह निज्जर की हत्या के इर्द-गिर्द बहस को प्रभावित करने का प्रयास किया गया था. लेकिन मेटा ने इस ऑपरेशन का पर्दाफाश कर दिया है.       

मेटा ने एक्शन लेते हुए 37 फेसबुक अकाउंट, 13 पेज, पांच ग्रुप और नौ इंस्टाग्राम अकाउंट को बैन किया है, जो भारत विरोधी गतिविधि में लिप्त थे. “ऑपरेशन के” के नाम से जाना जाने वाला यह नेटवर्क एक काल्पनिक कार्यकर्ता आंदोलन की आड़ में संचालित किया जा रहा था. इसका उद्देश्य विशेष रूप से न्यूजीलैंड और ऑस्ट्रेलिया में सिख समर्थक विरोध प्रदर्शनों को भड़काना और भारत विरोधी रूपरेखा तैयार करना था.

भारत की निंदा और खालिस्तान का समर्थन 

कंपनी ने अपनी हालिया तिमाही एडर्सियल रिपोर्ट में कहा, "हमने दुष्प्रचार के खिलाफ हमारी नीति का उल्लंघन करने के लिए 37 फेसबुक अकाउंट, 13 पेज, पांच ग्रुप और इंस्टाग्राम पर नौ अकाउंट बैन किए हैं. यह नेटवर्क चीन से शुरू हुआ और ऑस्ट्रेलिया, कनाडा, भारत, न्यूजीलैंड, पाकिस्तान, यूके और नाइजीरिया सहित वैश्विक सिख समुदाय को टारगेट किया करता था."

न्यूज को किया जाता था मेनूपुलेट 

चीन का यह नेटवर्क न्यूज और करंट इवेंट्स को मेनूपुलेट करके सोशल मीडिया पर अलग तरीके से प्रसारित करता था. एआई का इस्तेमाल करके फोटो से छेड़छाड़ की जाती थी और उसे सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर प्रसारित की जाती थी. यह नेटवर्क भारत की आलोचना, खालिस्तान मूवमेंट, पंजाब दंगे जैसे विषयों को मैनूपुलट किया करता था.