144Hz रिफ्रेश रेट और डॉल्बी विजन के साथ लॉन्च हुए Lumio के नए 55-इंच स्मार्ट टीवी, कीमत पर भारी डिस्काउंट!

लूमियो ने भारत में 'विजन 9' और 'विजन 7' के 55-इंच स्मार्ट टीवी लॉन्च किए हैं. शानदार डिस्प्ले, डॉल्बी एटमॉस साउंड और बेहतरीन गेमिंग फीचर्स वाले इन टीवी की बिक्री अमेजन और फ्लिपकार्ट पर शुरू हो गई है.

social media
Kuldeep Sharma

लूमियो ने भारतीय बाजार में अपनी मजबूत उपस्थिति दर्ज कराते हुए 'विजन 9' और 'विजन 7' स्मार्ट टीवी के नए 55-इंच मॉडल्स लॉन्च कर दिए हैं. कंपनी के अनुसार ये दोनों टेलीविजन विशेष रूप से उन उपभोक्ताओं के लिए तैयार किए गए हैं जो घर पर ही सिनेमा, खेल और हाई-एंड गेमिंग का शानदार अनुभव लेना चाहते हैं. इन दोनों मॉडल्स की बिक्री 4 जून 2026 से देश के दो बड़े ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म, अमेजन और फ्लिपकार्ट पर शुरू हो चुकी है.

विजन 9 में है शानदार फीचर

इस सीरीज का प्रीमियम मॉडल लूमियो विजन 9  है जो बेहतरीन परफॉर्मेंस के लिए मीडियाटेक पेंटोनिक 700 प्रोसेसर से लैस है. इसमें यूजर्स को 3GB रैम और 64GB की बड़ी इंटरनल स्टोरेज मिलती है जिससे ऐप्स और कंटेंट के लिए पर्याप्त जगह मिलती है. बेहतर विजुअल्स के लिए इसमें क्यूडी मिनी-एलईडी डिस्प्ले के साथ एवीए पैनल तकनीक का उपयोग किया गया है.

विजन 9 मॉडल गेमर्स और सिनेमा प्रेमियों के लिए एक आदर्श विकल्प है जो 800 निट्स की पीक ब्राइटनेस और शानदार कलर रेंज देता है. यह टीवी 4K रेजोल्यूशन पर 144Hz का रिफ्रेश रेट और 1080p पर 240Hz तक का रिफ्रेश रेट सपोर्ट करता है जिससे गेमिंग बेहद स्मूथ हो जाती है. इसके अलावा इसमें दमदार साउंड के लिए डॉल्बी एटमॉस के साथ लूमियो की खास डीजीएस साउंड ट्यूनिंग तकनीक भी दी गई है.


विजन 7 किफायती पर प्रीमियम

दूसरी ओर लूमियो विजन 7 को एक किफायती विकल्प के रूप में पेश किया गया है जो कम कीमत में भी प्रीमियम फीचर्स देता है. इसमें 55-इंच का क्यूएलईडी डिस्प्ले और 64GB की स्टोरेज मिलती है जो पुरानी जनरेशन के मुकाबले दोगुनी स्पीड से काम करती है. यह मॉडल 400 निट्स की ब्राइटनेस और डॉल्बी विजन के साथ बेहतरीन पिक्चर क्वालिटी और डॉल्बी एटमॉस के साथ शानदार साउंड आउटपुट सुनिश्चित करता है.

कीमत की बात करें तो लूमियो विजन 9 की आधिकारिक कीमत 51,999 रुपये है लेकिन यह वर्तमान में 44,999 रुपये के शुरुआती डिस्काउंट ऑफर पर उपलब्ध है. वहीं लूमियो विजन 7 की कीमत 39,999 रुपये तय की गई है जिसे ग्राहक सीमित समय के लॉन्च ऑफर के तहत महज 34,999 रुपये में खरीद सकते हैं.