गेमर्स और क्रिएटर्स के लिए आया नया गेमिंग लैपटॉप, Lenovo Legion 9i की कीमत जान रह जाएंगे भौचक्के 

Lenovo Legion 9i को भारतीय मार्केट में लॉन्च कर दिया गया है. इसे खासतौर से गेमर्स और क्रिएटर्स के लिए डिजाइन किया गया है. इसकी कीमत क्या है और फीचर्स क्या है, चलिए जानते हैं. 

Shilpa Srivastava

लैपटॉप निर्माता कंपनी Lenovo ने मार्केट में एक नया गेमिंग लैपटॉप लॉन्च कर दिया है. कंपनी ने अपना पहला 16 इंच का गेमिंग लैपटॉप Lenovo Legion 9i लॉन्च कर दिया है. यह लिक्विड कूलिंग सिस्टम और एक फॉर्ज्ड कार्बन ए-कवर के साथ आता है. यह लैपटॉप AI-ट्यून्ड है. इसे खासतौर से गेमर्स और क्रिएटर्स के लिए डिजाइन किया गया है. Lenovo Legion 9i की कीमत और फीचर्स के बारे में यहां जानें सबकुछ।

Lenovo Legion 9i की कीमत और उपलब्धता: 
इसकी शुरुआती कीमत 4,49,990 रुपये है. इसे कंपनी की आधिकारिक वेबसाइट Lenovo.com, Lenovo एक्सक्लूसिव स्टोर्स और मुख्य ई-कॉमर्स वेबसाइट्स समेत ऑफलाइन रिटेल स्टोर्स से भी खरीदा जा सकेगा. 

Lenovo Legion 9i के फीचर्स: 
इसमें 13th जनरेशन इंटेल कोर i9-13980HX प्रोसेसर दिया गया है. इसके साथ ही एनवीडियो जीफोर्स RTX 4090 लैपटॉप जीपीयू दिया गया है. इसमें 32GB की 6400Mhz DDR5 ड्यूल चैनल रैम दी गई है. इसके जरिए यूजर्स लैपटॉप पर हैवी टास्क परफॉर्म कर पाएंगे. Legion9i एक दमदार डिवाइस है जो कई सॉफ्टवेयर ऑप्टिमाइजेशन्स के साथ आती है. इसमें बिना किसी परेशानी के इंटेंसिव गेम सेशन्स किए जा सकते हैं. 

Legion 9i में 16 इंच का 3.2K डिस्प्ले दिया गया है. इसमें इंटीग्रेट लिक्विड कूलिंग सिस्टम दिया गया है. यह एक कूलिंग पावरहाउज है. इसमें 6333 इंडीविजुअल वेंट्स दिए गए हैं. यह सभी कंपोनेंट्स को बर्फ जितना ठंडा रखते हैं. इसका वजन 2.56 किलो है. 

इसमें Lenovo PureSight 3.2K मिनी-एलईडी डिस्प्ले पैनल दिया गया है जिसका स्क्रीन टू बॉडी रेश्यो 94 फीसद है. इसका रिफ्रेश रेट 165 हर्ट्ज तक का है. इसमें प्री-इंस्टॉल्ड एक्स-राइट सॉफ्टवेयर दिया गया है. 

इसमें Smart FPS फीचर के जरिए ऑटो-एडजस्टिंग पावर दी गई है. बता दें कि इसमें 99.99Whr बैटरी दी गई है. Nahimic by SteelSeries 3D के जरिए इसमें 3D ऑडियो का अनुभव मिलेगा. Legion 9i में विंडोज 11 के साथ 3 महीने का Xbox Game Pass Ultimate का एक्सेस दिया गया है.

मुख्य फीचर्स:

प्रोडक्ट सीरीज