Budget 2026

आ गया लावा का तूफानी फोन! दमदार फीचर्स के साथ Lava Storm 5G लॉन्च, कीमत हर किसी के बजट में

Lava Storm 5G को भारत में लॉन्च कर दिया गया है. इसे एक ही वेरिएंट में पेश किया गया है। फोन में 5000mAh की बैटरी के साथ कई अन्य फीचर्स भी दिए गए हैं. 

Shilpa Srivastava

Lava Storm 5G को भारतीय मार्केट में लॉन्च कर दिया गया है. यह फोन एक ही वेरिएंट में पेश किया गया है जो 8 जीबी रैम और 128 जीबी स्टोरेज के साथ आता है. इसमें मीडियाटेक डायमेंसिटी 6080 प्रोसेसर के साथ 120 हर्ट्ज का रिफ्रेश रेट भी दिया गया है. इसके साथ ही 5000mAh की बैटरी दी गई है. तो चलिए जानते हैं Lava Storm 5G की कीमत, उपलब्धता और फीचर्स.

Lava Storm 5G की कीमत और उपलब्धता: 
इस फोन का 8 जीबी रैम और 128 जीबी स्टोरेज वेरिएंट 13,499 रुपये में लॉन्च किया गया है. बैंक ऑफर्स के साथ इसे 11,999 रुपये में उपलब्ध कराया जाएगा. इसे 28 दिसंबर से लावा ई-स्टोर और अमेजन से खरीदा जा सकेगा. 

Lava Storm 5G के फीचर्स: 
यह फोन ड्यूल सिम पर काम करता है. इसमें 6.78 इंच का पंच होल FHD+ IPS डिस्प्ले दिया गया है जिसका रिफ्रेश रेट 120 हर्ट्ज है. इसका पिक्सल रेजोल्यूशन 1080*2460 है. यह फोन मीडियाटेक डायमेंसिटी 6080 प्रोसेसर से लैस है. इसमें 8 जीबी की रैम दी गई है जिसे वर्चुअल रैम के जरिए और 8 जीबी तक बढ़ाया जा सकता है. साथ ही 128 जीबी की स्टोरेज दी गई है जिसे माइक्रोएसडी कार्ड के जरिए 1 टीबी तक बढ़ाया जा सकता है. यह फोन एंड्रॉइड 13 पर काम करता है.

इस फोन में ड्यूल रियर कैमरा दिया गया है. इसका पहला सेंसर 50 मेगापिक्सल का है. दूसरा 8 मेगापिक्सल का अल्ट्रा वाइड लेंस है. इसके साथ LED फ्लैश दी गई है. इसके साथ 16 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है. इसमें भी फ्लैश दिया गया है. फोन में 5000 एमएएच की बैटरी दी गई है जो 33W चार्जर को सपोर्ट करती है. इस फोन का वजन 214 ग्राम है. कनेक्टिविटी की बात करें तो इसमें 3G, 4G, 5G, वाई-फाई 802.11 b/g/n/ac, ब्लूटूथ V5.0, 3.5mm का ऑडियो जैक जैसे फीचर्स दिए गए हैं. इसमें फिंगरप्रिंट सेंसर, फेस अनलॉक, बैटरी सेवर मोड भी दिया गया है.