फोन इस्तेमाल करते समय एक छोटी-सी गलती पड़ जाएगी भारी!


Shilpa Srivastava
21 Dec 2023

न करें ये गलती

    स्मार्टफोन के साथ हम कुछ ऐसी गलतियां कर बैठते हैं जो फोन को पूरी तरह से खराब कर देती है. 

ओवरहीटिंग है कॉमन

    फोन का ओवरहीट होना एक आम समस्या है. ज्यादातर यह परेशानी हमारी गलतियों के चलते आती है. 

रखना होगा ख्याल

    फोन को ओवरहीटिंग से बचाने के लिए आपको कुछ बातों का खास ख्याल रखना होगा. 

क्यों होती है ओवरहीटिंग

    फोन में लगातार ही हैवी टास्क परफॉर्म करने या फिर बिना रुके फोन का इस्तेमाल करना ओवरहीटिंग की बड़ी वजह हैं.

घंटों तक न करें इस्तेमाल

    अगर आप कई घंटों तक फोन का इस्तेमाल करते हैं और उसे आराम करने का मौका नहीं देते तो फोन हीट हो सकता है. 

बजट फोन में हैवी टास्क

    बजट फोन में अगर आप हैवी टास्क करते हैं तो भी फोन ओवरहीट हो सकता है. 

बेकार ऐप्स

    अगर किसी ऐप का काम नहीं है तो उसे तुरंत डिलीट कर दें. इस तरह की ऐप्स फोन पर लोड डालती हैं. 

खराब बैटरी 

    अगर फोन की बैटरी खराब है तो भी फोन ओवरहीट हो सकता है. फोन की बैटरी को चेक करा लें.

अपडेटेड वर्जन 

    फोन पुराने वर्जन पर हो और ऐप्स अपडेट होती रहें तो भी फोन पर लोड पड़ता है. इससे फोन ओवरहीट हो जाता है. 

More Stories