8000 रुपये से कम में लॉन्च हुआ Lava Bold N4 Lite, फीचर्स हैं दमदार

LAVA ने अपनी Bold स्मार्टफोन सीरीज के तहत एक नया फोन लॉन्च कर दिया गया है. कंपनी ने Bold N4 Lite भारत में लॉन्च किया है. इसमें 6.56 इंच का डिस्प्ले मौजूद है.

Lava
Shilpa Srivastava

नई दिल्ली: LAVA ने अपनी Bold स्मार्टफोन सीरीज के तहत एक नया फोन लॉन्च कर दिया गया है. कंपनी ने Bold N4 Lite भारत में लॉन्च किया है. इसमें 6.56 इंच का डिस्प्ले मौजूद है. साथ ही यूनिसॉक 9863A चिपसेट के साथ 5000 एमएएच की बैटरी भी मौजूद है. इस फोन में एंड्रॉइड 16 गो दिया गया है. इसके साथ ही 3 जीबी रैम के साथ वर्चुअल रैम सपोर्ट मौजूद है. इसमें 8 मेगापिक्सल का रियर कैमरा, साइड-माउंटेड फिंगरप्रिंट सेंसर जैसे फीचर्स भी दिए गए हैं. यह एक बजट स्मार्टफोन है. 

Lava Bold N4 Lite की कीमत और उपलब्धता:

इस फोन के 3 जीबी रैम और 32 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 8,099 रुपये है. लॉन्च के समय इसकी कीमत 7,999 रुपये रखी गई है. इसे 3 सितंबर को दोपहर 12 बजे से अमेजन पर बिक्री के लिए उपलब्ध कराया जाएगा. इसे एम्पायर गोल्ड और घोस्ट सिल्वर कलर ऑप्शन्स में खरीदा जा सकेगा. इसमें फ्री सर्विस एट होम सुविधा भी मौजूद है. इसके तहत पूरे भारत में घर पर ही बिक्री के बाद की सर्विस दी जाती है. 

Lava Bold N4 Lite के फीचर्स:

इसमें 6.56 इंच का डिस्प्ले है. यह फोन यूनिसॉक 9863A चिपसेट के साथ आता है. इसमें 3 जीबी रैम और 32 जीबी स्टोरेज दी गई है. इसके साथ 3 जीबी तक वर्चुअल रैम सपोर्ट भी दिया गया है. इसकी स्टोरेज को 64 जीबी तक बढ़ाया जा सकता है. यह फोन एंड्रॉइड गो एडिशन पर काम करता है. फोन एंड्रॉइड 16 गो पर काम करता है. इसके साथ ही मजबूती के लिए MIL-STD-810H रेटिंग दी गई है.


फोटोग्राफी के लिए फोन में 8 मेगापिक्सल का AI रियर कैमरा मौजूद है. इसके साथ ही 5 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा भी दिया गया है. फोन में  5000mAh की बैटरी है जो 10W वायर्ड चार्जिंग को सपोर्ट करती है. बायोमेट्रिक ऑथेंटिकेशन के लिए इसमें साइड-माउंटेड फिंगरप्रिंट सेंसर और ऑडियो के लिए एक सिंगल स्पीकर दिया गया है.