महज 7499 रुपये में लॉन्च हुआ Lava Bold N2, 5000mAh बैटरी से लैस
Lava Bold N2 को भारतीय मार्केट में 7,499 रुपये में लॉन्च किया गया है. इस फोन में क्या-क्या खासियतें दी गई हैं, चलिए जानते हैं.
नई दिल्ली: Lava Bold N2 को भारतीय मार्केट में लॉन्च कर दिया गया है. इसे एक्सक्लूसिव तौर पर ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म अमेजन पर उपलब्ध कराया जाएगा. इस दो कलर में खरीदा जा सकेगा. Lava Bold N2 में यूनिसॉक SC9863A चिपसेट, 4 जीबी रैम और IP64 रेटिंग दी गई है. इसके साथ ही 5000 एमएएच की बैटरी दी गई है. फोन में 13 मेगापिक्सल का कैमरा मौजूद है. इसका कैमरा स्क्वायर शेप के मॉड्यूल के अंदर है.
Lava Bold N2 की कीमत 7,499 रुपये है. यह इसके 4 जीबी रैम और 64 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की कीमत है. इसकी सेल 27 फरवरी से अमेजन पर आयोजित की जाएगी. इसे इंडस ब्लैक और सियाचिन व्हाइट में खरीदा जा सकेगा. नोएडा की यह टेक फर्म कस्टमर्स को स्मार्टफोन के लिए फ्री डोरस्टेप सर्विसिंग भी दे रही है.
Lava Bold N2 के स्पेसिफिकेशन्स:
यह एक ड्यूल सिम स्मार्टफोन है. यह एंड्रॉइड 15 गो पर काम करता है. यह क्लीन एंड्रॉइड एक्सपीरियंस के साथ आता है. इसमें 6.75 इंच का एचडी+ डिस्प्ले मौजूद है, जो 90Hz पर रिफ्रेश होता है. इसमें वॉटर ड्रॉप-स्टाइल नॉच दिया गया है. फोन को डस्ट और स्प्लैश रेजिस्टेंस के लिए IP64 रेटिंग दी गई है.
यह फोन यूनिसॉक SC9863A चिपसेट से लैस है. इसमें 4 जीबी रैम और 64 जीबी स्टोरेज दी गई है. इसकी स्टोरेज को 4 जीबी रैम तक एक्सपेंड किया जा सकेगा. फोन में ड्यूल रियर कैमरा दिया गया है. इसका पहला सेंसर 13 मेगापिक्सल का है. इसके साथ पीछे एक और कैमरा है जिसके बारे में अभी नहीं बताया गया है. लावा के नए बोल्ड N2 में सेल्फी के लिए 5 मेगापिक्सल का फ्रंट-फेसिंग कैमरा दिया गया है. फोन में 5000 एमएएच की बैटरी दी गई है. सिक्योरिटी के लिए साइड-माउंटेड फिंगरप्रिंट स्कैनर भी दिया गया है.
Lava Bold N1 के फीचर्स:
इस फोन की कीमत 5,999 रुपये है. फोन में 4 जीबी रैम और 64 जीबी स्टोरेज मौजूद है. रेडिएंट ब्लैक और स्पार्कलिंग आइवरी कलर में इसे खरीदा जा सकेगा. 90 हर्ट्ज रिफ्रेश रेट के साथ आने वाला 6.75 इंच का एचडी+ डिस्प्ले भी दिया गया है. यह फोन यूनिसॉक 9863A चिपसेट के साथ आता है. इसमें 5000 एमएएच की बैटरी मौजूद है. इसके साथ ही 5 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा मौजूद है. इसमें एंड्रॉइड 14 गो एडिशन भी उपलब्ध कराया गया है.