Lava Bold N1 5G के नए वेरिएंट ने भारत में दस्तक, जानें कीमत और फीचर्स
Lava Bold N1 5G के नए वेरिएंट 6 जीबी रैम और 128 जीबी स्टोरेज को भारत में लॉन्च कर दिया गया है. इस फोन की कीमत क्या है और इसकी क्या खासियत है, चलिए जानते हैं.
नई दिल्ली: Lava Bold N1 5G का नया वेरिएंट भारत में लॉन्च कर दिया गया है. इस फोन को 6 जीबी रैम और 128 जीबी स्टोरेज के साथ उपलब्ध कराया गया है. इससे पहले इस फोन को 4 जीबी रैम और 128 जीबी तक स्टोरेज वेरिएंट के साथ उपलब्ध कराया गया था. फीचर्स की बात करें तो Lava Bold N1 5G में धूल और पानी से बचाव के लिए IP54 रेटिंग दी गई है. साथ ही ड्यूल रियर कैमरा समेत 5000 एमएएच की बैटरी दी गई है. चलिए जानते हैं इस फोन के नए वेरिएंट की कीमत और फीचर्स.
Lava Bold N1 5G का नया मॉडल 6 जीबी रैम और 128 जीबी स्टोरेज के साथ आता है. इसकी कीमत 12,999 रुपये है. इसे 1 मई से अमेजन पर शैम्पेन गोल्ड और रॉयल ब्लू कलर में खरीदा जा सकेगा. लॉन्च ऑफर के तहत इस फोन को 11,999 रुपये में खरीदा जा सकेगा. पुराने वर्जन्स की बात करें तो इसके 4 जीबी रैम और 64 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 7,499 रुपये है. वहीं, 4 जीबी रैम और 128 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 7,999 रुपये है. इस फोन को पिछले साल सितंबर महीने में लॉन्च किया गया था.
Lava Bold N1 5G के स्पेसिफिकेशन्स:
यह फोन 6.75 इंच के एचडी प्लस डिस्प्ले के साथ आता है. यह एंड्रॉइड 15 पर चलता है. इमें 2.5D ग्लास प्रोटेक्शन है. यह 20:9 का आस्पेक्ट रेशियो के साथ आता है. यह फोन ऑक्टा-कोर यूनिसॉक T765 प्रोसेसर से लैस है. इसमें 6 जीबी तक रैम और 128 जीबी तक स्टोरेज दी गई है. वर्चुअल रैम फीचर की मदद से, खाली स्टोरेज का इस्तेमाल करके ऑनबोर्ड मेमोरी को 12 जीबी तक बढ़ाया जा सकता है. वहीं, ऑनबोर्ड स्टोरेज को 1 टीबी तक बढ़ाया जा सकता है.
कैमरा और बैटरी डिटेल्स:
फोन में AI-बेस्ड कैमरा यूनिट है, जिसमें 13 मेगापिक्सल का प्राइमरी सेंसर लगा है. इसके साथ ही 5 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा भी मौजूद है. धूल और पानी से बचाव के लिए IP54 रेटिंग दी गई है. इसमें फेस अनलॉक फीचर भी मौजूद है. ऑथेंटिकेशन के लिए साइड-माउंटेड फिंगरप्रिंट स्कैनर भी शामिल है. कनेक्टिविटी के लिए फोन में 5G, ब्लूटूथ, वाई-फाई 802.11 b/g/n/ac और ओटीजी जैसे विकल्प दिए गए हैं. इसमें 5000mAh की बैटरी मौजूद है, जो 10W चार्जिंग को सपोर्ट करती है.