iQOO 12 की धूम, मात्र 9 घंटे में बिक गए प्रायोरिटी पास

iQOO 12 को भारतीय मार्केट में जल्द ही उपलब्ध कराया जाएगा. इस फोन के सभी प्रायोरिटी पास 9 घंटे के अंदर बिक गए. 

Shilpa Srivastava

स्मार्टफोन निर्माता कंपनी ने घोषणा करते हुए बताया है कि iQOO 12 को जबरदस्त रिस्पॉन्स मिला है. इस फोन के एक्सक्लूसिव प्रायोरिटी पास लाइव होने के दिन ही 9 घंटे के अंदर बिक गए. ये प्रायोरिटी पास शुरू में 5 से 7 दिसंबर तक बिक्री के लिए उपलब्ध थे. लेकिन इस फोन के इतना जबरदस्त रिस्पॉन्स मिला कि कंपनी सेल ही जल्दी खत्म करनी पड़ी. 

दोबारा कब मिलेंगे प्रायोरिटी पास:
बता दें कि iQOO 12 के प्रायोरिटी पास खासतौर से 13 दिसंबर से खरीदे जा सकेंगे. यह आधिकारिक सेल से 24 घंटे पहले किया जाएगा. इस फोन को 12 दिसंबर को शाम 5 बजे लॉन्च किया जाएगा. जो यूजर्स इस फोन को प्री-बुक करते हैं उन्हें 2,999 रुपये वाले Vivo TWS Air ईयरबड्स फ्री में मिल सकते हैं. इस फोन को 999 रुपये में प्री-बुक किया जा रहा है. इतने में यह तभी प्री-बुक किया जाएगा जब फोन को 13 दिसंबर, 12PM IST और 14 दिसंबर 12AM IST के बीच के समय में खरीदा जाएगा. इसे अल्फा और लेजेंट कलर में उपलब्ध कराया जाएगा. 

iQOO 12 के फीचर्स: 
iQoo 12 5G में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है. इसका पहला सेंसर 50 मेगापिक्सल, दूसरा 50 मेगापिक्सल और तीसरा 64 मेगापिक्सल का हो सकता है. फोन का दूसरा सेंसर अल्ट्रा-वाइड एंगल कैमरा है. वहीं, तीसरा सेंसर 100X डिजिटल जूम को सपोर्ट करता है. फोन में 16 मेगापिक्सल का फ्रंट सेंसर दिया जा सकता है. 

यह फोन ऑक्टा-कोर 4nm स्नैपड्रैगन 8 जेन 3 SoC पर काम कर सकता है. यह फोन एंड्रॉइड 14-आधारित फनटच ओएस 14 पर काम कर सकता है. इसके साथ ही फोन को तीन साल तक सॉफ्टवेयर अपडेट और चार साल तक सिक्योरिटी पैच अपडेट दिया जा सकता है. फोन में 144Hz रिफ्रेश रेट के साथ 6.78 इंच का 1.5K AMOLED डिस्प्ले दिए जाने की उम्मीद है. फोन में 120W वायर्ड फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ 5000mAh की बैटरी दी जा सकती है.