iPhone Storage Full? बिना फोटो डिलीट किए ऐसे खाली करें फोन
अगर आपके iPhone में बार-बार iPhone Storage Almost Full का मैसेज आ रहा है, तो जरूरी नहीं कि आप अपनी पसंदीदा फोटो और वीडियो डिलीट करें. iPhone में कई ऐसे आसान ऑप्शन विकल्प मौजूद हैं, जिनकी मदद से आप बिना जरूरी डाटा खोए स्टोरेज खाली कर सकते हैं. आइए जानते हैं कुछ आसान तरीके.
नई दिल्ली: अगर आपके iPhone में बार-बार iPhone Storage Almost Full का मैसेज आ रहा है, तो जरूरी नहीं कि आप अपनी पसंदीदा फोटो और वीडियो डिलीट करें. अक्सर फोन की स्टोरेज बड़ी फोटो लाइब्रेरी के अलावा ऐप्स, गेम्स, व्हाट्सऐप या टेलीग्राम की मीडिया फाइल्स, पुराने डाउनलोड और डुप्लीकेट फोटो के कारण भी भर जाती है. अच्छी बात यह है कि iPhone में कई ऐसे आसान ऑप्शन विकल्प मौजूद हैं, जिनकी मदद से आप बिना जरूरी डाटा खोए स्टोरेज खाली कर सकते हैं. आइए जानते हैं कुछ आसान तरीके.
iPhone की स्टोरेज को खाली करें?
सबसे पहले देखें कि स्टोरेज में क्या ज्यादा जगह ले रहा है. स्टोरेज खाली करने से पहले यह पता करना जरूरी है कि आपके iPhone में सबसे ज्यादा जगह किस चीज ने घेर रखी है.
-
इसके लिए Settings खोलें.
Also Read
-
इसके बाद General पर जाएं.
-
फिर iPhone Storage पर टैप करें.
-
यहां आपको ऐप्स, फोटोज, मीडिया और दूसरी फाइल्स द्वारा इस्तेमाल की जा रही स्टोरेज की जानकारी दिखाई देगी.
-
अगर सबसे ज्यादा जगह फोटोज और वीडियोज ले रहे हैं, तो तुरंत उन्हें डिलीट करने की जरूरत नहीं है.
-
इसके लिए कुछ दूसरे विकल्प भी मौजूद हैं.
iCloud Photos से फोन की स्टोरेज बचाएं?
अगर आपके iPhone में बहुत सारी फोटो और वीडियो हैं, तो iCloud Photos का इस्तेमाल किया जा सकता है. इसमें Optimize iPhone Storage विकल्प काफी मददगार है.
-
इसे ऑन करने के लिए आपको Settings पर जाना होगा.
-
फिर अपने नाम पर क्लिक करें.
-
फिर iCloud पर टैप करें और फिर Photos पर जाएं.
-
इसके बाद Sync this iPhone को ऑन करें और Optimize iPhone Storage को चुनें.
-
इस फीचर के बाद आपकी फोटो और वीडियो के फुल-रेजोल्यूशन वर्जन iCloud में सेव रह सकते हैं, जबकि iPhone में कम जगह लेने वाले वर्जन रखे जाते हैं.
-
जरूरत पड़ने पर फोन इंटरनेट के जरिए ओरिजिनल फाइल डाउनलोड कर सकता है.
iCloud Storage का रखें ध्यान:
यह समझना जरूरी है कि iCloud Storage और iPhone की इंटरनल स्टोरेज अलग-अलग होती हैं. Apple की ओर से सीमित फ्री iCloud Storage मिलती है. ज्यादा जगह की जरूरत होने पर iCloud+ का प्लान लेना पड़ सकता है.
-
आपको डुप्लीकेट फोटोज या वीडियो हटानी होगी.
-
कई बार एक ही फोटो या वीडियो की कई कॉपी फोन में सेव हो जाती हैं. खासकर व्हाट्सऐप, एयरड्रॉप या दूसरे ऐप्स से फाइल मिलने पर ऐसा हो सकता है.
-
iPhone का Photos ऐप डुप्लीकेट फोटो पहचानने में मदद करता है.
-
इसके लिए Photos पर जाएं.
-
फिर Collections पर जाएं. इसके बाद Utilities पर क्लिक करें.
-
इसके बाद Duplicates पर जाना होगा.
-
यहां आपको डुप्लीकेट फोटो और वीडियो दिखाई दे सकते हैं. जिन फाइल्स की दो कॉपी रखने की जरूरत नहीं है, उन्हें Merge किया जा सकता है.
-
इससे डुप्लीकेट कॉपी हटाने में मदद मिलेगी और कुछ स्टोरेज भी खाली हो जाएगी.
इस्तेमाल नहीं होने वाले Apps को ऑफलोड करें:
कई बार बड़े गेम्स और ऐप्स iPhone की काफी स्टोरेज घेर लेते हैं. अगर आप किसी ऐप का इस्तेमाल बहुत कम करते हैं, तो उसे पूरी तरह डिलीट करने के बजाय ऑफलोड ऐप कर सकते हैं.
-
इसके लिए आपको Settings पर जाना होगा.
-
फिर General पर जाकर iPhone Storage पर जाएं.
-
अब ऐसे ऐप को चुनें जिसका इस्तेमाल आप कम करते हैं और Offload App पर टैप करें.
-
इससे ऐप हट जाता है, लेकिन उसका जरूरी डाटा फोन में सुरक्षित रहता है.
-
भविष्य में उसी ऐप को दोबारा इंस्टॉल करने पर आपका डाटा वापस इस्तेमाल किया जा सकता है.
पुराने डाउनलोड और फाइल्स साफ करें:
कई बार फोन में ऐसी फाइल्स पड़ी रहती हैं जिनका हमें लंबे समय से इस्तेमाल नहीं हुआ. पुराने पीडीएफ, डॉक्यूमेंट्स, डाउनलोड और दूसरी फाइल्स भी धीरे-धीरे काफी जगह घेर सकती हैं.
-
इसके लिए आपको Settings पर जाना होगा.
-
फिर General पर जाकर iPhone Storage पर जाएं.
-
इसके बाद recommendations को चेक करें.
-
इसके अलावा Files ऐप खोलकर Downloads और Documents फोल्डर चेक करें.
-
जिन फाइल्स की जरूरत नहीं है, उन्हें हटाया जा सकता है.
WhatsApp और Telegram की Media भी चेक करें:
अगर आप WhatsApp या Telegram का ज्यादा इस्तेमाल करते हैं, तो इन ऐप्स में जमा फोटो, वीडियो और दूसरी मीडिया फाइल्स भी काफी स्टोरेज ले सकती हैं.
-
पुरानी चैट में भेजी गई बड़ी वीडियो, फोटो और दूसरी फाइल्स को समय-समय पर चेक करें.
-
जो मीडिया जरूरी नहीं है, उसे हटाकर काफी जगह खाली की जा सकती है.
फोटोज और वीडियोज को कंप्यूटर या एक्सटर्नल ड्राइव में रखें:
अगर आपके पास बहुत सारी पुरानी फोटो और वीडियो हैं और आप अतिरिक्त iCloud स्टोरेज के लिए पैसे खर्च नहीं करना चाहते, तो उन्हें मैक, विंडोज पीसी या एक्सटर्नल ड्राइव में ट्रांसफर कर सकते हैं.
-
iPhone को कंप्यूटर से कनेक्ट करें और जरूरी फोटो-वीडियो की कॉपी बना लें.
-
यह सुनिश्चित करने के बाद कि आपकी फाइल्स सुरक्षित तरीके से बैकअप हो चुकी हैं, उन्हें iPhone से हटाया जा सकता है.
-
यह तरीका खासतौर पर उन लोगों के लिए उपयोगी है जो अपनी पुरानी यादों का ऑफलाइन बैकअप रखना चाहते हैं.