Budget 2026

iPhone को स्विच ऑफ करना हुआ आसान, अब ये बन गया है पावर बटन

एप्पल ने iOS 18 के साथ कई नए फीचर्स पेश किए हैं जिसके बाद फोन की पावर ऑफ करने का कंफ्यूजन खत्म हो गया है. आईफोन को स्विच ऑफ करना iPhone X में होम बटन हटाए जाने के बाद से ज्यादा मुश्किल हो गया है. ऐसे में यह नया फीचर काफी काम आ सकता है.

Canva
India Daily Live

iPhone New Features: Apple कई बार कुछ फीचर्स को नॉर्मल से ज्यादा मुश्किल बना देता है. इन्हीं में से एक है iPhone को स्विच ऑफ करना. जब से Apple ने होम बटन हटाया है तब से iPhone को बंद करने का प्रोसेस इतना मुश्किल हो गया है कि कई बार लोग भूल जाते हैं कि इसे बंद किया कैसे जाता है. हालांकि, अब iOS 18 के साथ, कुछ चीजें आसान होने वाली हैं. पहले पावर बटन को दबाकर रखने से होम स्क्रीन पर पावर ऑफ स्लाइडर आता था. iPhone को बंद करने के लिए इसे बाएं से दाएं स्वाइप किया जाता है. लेकिन अब इसे बदल दिया गया है.

नए अपडेट के साथ अगर iPhone पर पावर बटन को दबाकर रखा जाए तो Siri ओपन हो जाएगा. वहीं, iPhone को बंद करने के लिए यूजर्स को साइड बटन और वॉल्यूम बटन दोनों को दबाकर रखना पड़ेगा. iOS 18 के साथ, Apple ने कंट्रोल सेंटर में एक डेडिकेटेड वर्चुअल पावर बटन जोड़ा है जिसे अब नए कस्टमाइजेशन ऑप्शन के साथ अपडेट किया गया है. यह अब पूरे Apple iOS और iPadOS इकोसिस्टम का हिस्सा हैं.

कहां होगा यह वर्चुअल पावर बटन: 

यह बटन सबसे ऊपर दाएं कोने में प्लेस किया गया है. पावर बटन पर टैप करने से टर्न-ऑफ स्लाइडर आता है. इसे बाएं से दाएं स्लाइड करने पर iPhone बंद हो जाता है. इससे आप बिना परेशानी के अपने iPhone बंद कर पाएंगे. 

iOS 18 में, कंट्रोल सेंटर तक पहुंचने में कोई बदलाव नहीं हुआ है. आपको बस स्क्रीन के ऊपर दाएं कोने से नीचे की तरफ स्वाइप करना है. इस अपडेट का मुख्य उद्देश्य पावर कंट्रोल की कंफ्यूजन को हल करना है जो 7 साल पहले iPhone X में होम बटन को हटाने के बाद से बना हुआ है.