Instagram का यह फीचर खोल देगा किसी की भी पोल, इस तरह रख पाएंगे नजर

Instagram पर एक ऐसा कास फीचर है जिसके जरिए आप अपने बच्चे पर नजर रख सकते हैं. इस काम में आपकी मदद करेगा Supervision फीचर. चलिए जानते हैं कैसे करें इस्तेमाल.

Shilpa Srivastava

फोटो शेयरिंग ऐप Instagram आज के समय में काफी लोकप्रिय हो चुकी है. बड़ों से ज्यादा बच्चे इसका इस्तेमाल करते हैं. ऐसे में यह चेक करना जरूरी है कि आखिर वो Instagram पर इतना समय क्या देखने के लिए बिता रहे हैं. बच्चों पर नजर रखनी बेहद जरूरी हो चुकी है. अब सवाल यह उठता है कि आखिर यह पता लगाया कैसे जाए कि Instagram पर आपका बच्चा देख क्या रहा है. इस काम में आपकी मदद करेगा Supervision फीचर. चलिए जानते हैं कैसे करें इस्तेमाल.

इस तरह इस्तेमाल करें Instagram Supervision फीचर:
Instagram Supervision फीचर के जरिए माता-पिता अपने बच्चों पर नजर रख सकते हैं. उनकी Instagram की हर एक्टिविटी को चेक कर सकते हैं. कितना समय किस कंटेंट पर बिताया है या फिर क्या देख रहे हैं, ये सभी कुछ इस फीचर के जरिए चेक किया जा सकता है. 

कैसे करें इस फीचर का इस्तेमाल: 

  • इस फीचर का इस्तेमाल करने के लिए आपको कुछ आसान से स्टेप्स को फॉलो करना होगा. इसके लिए आपको अपनी प्रोफाइल पिक्चर पर जाना होगा. 

  • फिर ऊपर दी गई थ्री लाइन्स पर टैप करें. इसके बाद Settings And Privacy पर जाना होगा. 

  • फिर नीचे की तरफ स्क्रॉल करें. यहां पर For Families ऑप्शन के तहत Supervision फीचर दिया गया होगा, इस पर टैप कर दें. 

  • अप Family Centre ओपन हो जाएगा. यहां नीचे दिए गए Get Started पर टैप करना होगा. 

  • इसके बाद उस आईडी को सेलेक्ट करें जिसकी एक्टिविटी आप चेक करना चाहते हैं. 

  • फिर जैसे ही Supervision एक्सेप्ट हो जाएगा, आप बिना किसी परेशानी के उस आईडी की एक्टिविटी ट्रैक कर पाएंगे. 

इस फीचर का इस्तेमाल कर आप अपने बच्चे पर नजर रख सकते हैं. लेकिन अगर आप किसी बड़े पर इसके जरिए नजर रखना चाहते हैं तो आपको पहले उनकी परमीशन लेनी होगी. बिना परमीशन किसी की भी एक्टिविटी पर नजर रखना गलत है.