आपकी प्राइवेसी आपके जिम्मेदारी! सेफ रहना है तो फटाफट करें ये काम

Digital Privacy: खुद को ऑनलाइन खतरों से सुरक्षित रखना बेहद जरूरी हो जाता है. यहां हम आपको कुछ टिप्स दे रहे हैं जो आपकी डिजिटल प्राइवेसी को और भी ज्यादा सिक्योर कर देते हैं. 

Canva
India Daily Live

Digital Privacy: आज के डिजिटल युग में, स्मार्टफोन का इस्तेमाल तेजी से बढ़ रहा है और यही एक बड़ा कारण है कि ऑनलाइन स्कैम्स भी तेजी से बढ़ते जा रहे हैं. साइबर क्रिमिनल्स इतने ज्यादा स्मार्ट हो गए हैं कि वो हर तरफ से लोगों को लूटने के पैंतरे आजमा रहे हैं. ऐसे में यह हमारी जिम्मेदारी बन जाती है कि हम अपनी डिजिटल प्राइवेसी को और भी ज्यादा सिक्योर कर दें. यह कैसे करना है, हम आपको यहां बता रहे हैं. 

डिजिटल प्राइवेसी को कैसे रखें सुरक्षित: खासतौर से एंड्रॉइड स्मार्टफोन्स में हैकिंग की परेशानी ज्यादा आती है क्योंकि कई बार हम कैमरा, लोकेशन और माइक्रोफोन का एक्सेस ऐप्स को दे देते हैं और बस फिर आपका फोन हैकर्स के चंगुल में फंस जाता है. सबसे पहले ये जानते हैं कि ऐप परमशीन कितने तरह की होती हैं. 

Allow only while using the app: ऐप को आपकी लोकेशन, कैमरा और माइक्रोफोन की परशीन तब दी जाती है जब ऐप एक्टिव हो. एक बार जब आप ऐप से बाहर निकल जाते हैं तो एक्सेस को बंद कर दिया जाता है. 
Ask every time: हर बार जब आप ऐप खोलेंगे तो ऐप आपसे आपकी लोकेशन, कैमरा और माइक्रोफोन तक का एक्सेस मांगेगा. यह परमीशन टैम्पररी होती है और केवल तब ही वैलिड होती है जब आप उसका इस्तेमाल कर रहे हों.
Don't allow: इसके तहत ऐप को लोकेशन, कैमरा और माइक्रोफोन की परमशीन नहीं दी जाती है फिर चाहें ऐप चल ही क्यों न रही हो. 

एंड्रॉइड फोन पर ऐप परमीशन कैसे चेंज करें: अगर आपने सभी ऐप्स को बिना बात की परमीशन्स दी हुई हैं और उन्हें चेंज करना चाहते हैं तो नीचे दिए गए स्टेप्स को फॉलो करें. 

  • अपने एंड्रॉइड फोन पर सेटिंग्स ऐप पर जाएं. इसके बाद ऐप्स पर जाएं और उस ऐप को चुनें जिसमें आपको चेंजेज करने हैं. 

  • ऐप पर टैप करें और परमिशन विकल्प चुनें.

  • कैमरा, कॉन्टैक्ट, लोकेशन और माइक्रोफोन की एक लिस्ट दिखाई देगी. 

  • अब जिस परमीशन को आप चेंज करना चाहते हैं उसे चुनें. 

  • अब आप Allow only while using the app, Ask every time, Don't allow में से किसी एक को चुनें. 

  • इस तरह से कोई भी ऐप बिना आपकी परमीशन के आपके किसी भी डाटा को नहीं देख पाएगी.