IPL 2026

Safe Password Tips: अकाउंट पर मजबूत पासवर्ड लगाना क्यों है जरूरी? यहां जानें हर सवाल का जवाब

Safe Password Tips: अपने अकाउंट को सुरक्षित रखना जरूरी है, और इसके लिए मजबूत पासवर्ड का इस्तेमाल करना अहम है. कमजोर पासवर्ड से हैकर्स आपके अकाउंट को आसानी से हैक कर सकते हैं, जिससे आपकी प्राइवेट जानकारी चोरी हो सकती है. इसलिए, मजबूत पासवर्ड रखना सुरक्षा के लिए बेहद जरूरी है.

Freepik
Shilpa Srivastava

Safe Password Tips: अपने अकाउंट को मजबूत पासवर्ड से सुरक्षित करना काफी जरूरी है. ऐसा इसलिए क्योंकि आपके अकाउंट में आपकी प्राइवेट और सेंसिटिव जानकारी होती है जो अगर गलती से भी हैकर्स के हाथ लग गई तो आपको मुश्किलों का सामना करना पड़ सकता है. अगर आप एक मजबूत पासवर्ड रखते हैं जो आपका अकाउंट पूरी तरह से सिक्योर रहता है. लेकिन अगर आपका पासवर्ड कमजोर है, तो हैकर्स उसे आसानी से क्रैक कर सकते हैं, जिससे आपका पर्सनल डाटा चोरी हो सकता है. 

यहां हम आपको यह बताएंगे कि अकाउंट पर मजबूत पासवर्ड क्यों लगाना चाहिए और अपने पासवर्ड को हैक करने से कैसे बचाया जाए. तो चलिए जानते हैं मजबूत पासवर्ड के बारे में सबकुछ.

मजबूत पासवर्ड लगाने के फायदे:

सिक्योरिटी: मजबूत पासवर्ड आपके अकाउंट को अनधिकृत एक्सेस से बचाता है. जैसे, अगर आप आसान पासवर्ड (जैसे "12345" या "password") का इस्तेमाल करते हैं, तो हैकर्स इसे बहुत जल्दी क्रैक कर सकते हैं.

स्मार्ट हैकिंग से बचाव: हैकर्स अक्सर सोशल इंजीनियरिंग, डिक्शनरी अटैक या ब्रीट फोर्स अटैक जैसी टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल करते हैं. इनसे बचने के लिए पासवर्ड में अल्फाबेट, नंबर्स और स्पेशल कैरेक्टर्स का कॉम्बो होना चाहिए.

ऑर्गेनाइजेशन के लिए: अगर आप किसी संगठन का हिस्सा हैं और आपकी सुरक्षा से संबंधित जानकारी का उल्लंघन हो जाता है, तो यह न केवल आपकी पर्सनल जानकारी को खतरे में डाल सकता है, बल्कि पूरे ऑर्गेनाइजेशन के डाटा को भी प्रभावित कर सकता है.

ऑनलाइन लेन-देन सिक्योरिटी: अगर आप ऑनलाइन शॉपिंग या बैंकिंग करते हैं, तो आपके अकाउंट का पासवर्ड मजबूत होना चाहिए जिससे कोई भी आपका डाटा चोरी न कर सके. 

कैसे पासवर्ड को हैक से बचाएं:

लंबे और मुश्किल पासवर्ड का चयन करें: पासवर्ड में कम से कम 12-16 कैरेक्टर्स हो और इसमें कैपिटल और लोअर केस अल्फाबेट्स, नंबर और स्पेशल कैरेक्टर्स हों.

पासवर्ड मैनेजर का इस्तेमाल करें: अगर आपको याद रखने में मुश्किल हो, तो पासवर्ड मैनेजर का इस्तेमाल करें, जो मजबूत और अलग-अलग पासवर्ड्स जनरेट करता है और उन्हें सुरक्षित रूप से स्टोर करता है.

टू स्टेप वेरिफिकेशन (2FA) का इस्तेमाल करें: यह एक एक्स्ट्रा सिक्योरिटी लेयर हैं जिसमें आपको पासवर्ड के अलावा दूसरे तरीके से भी वेरिफिकेशन करने का मौका मिलेगा. 

पासवर्ड शेयर न करें: अपने पासवर्ड को कभी भी दूसरों के साथ शेयर न करें, और सुनिश्चित करें कि आपके पासवर्ड की प्राइवेसी बनी रहे.