नहीं याद आ रहा WiFi पासवर्ड? इस तरह चुटकियों में चलेगा पता
How To Check WiFi Password: अगर आप अपने वाई-फाई का पासवर्ड भूल गए हैं तो यहां हम आपको एक ट्रिक बता रहे हैं जिसके जरिए आप आसानी अपना पासवर्ड पता लगा सकते हैं. आइए जानें कैसे कर सकते हैं...
How To Check WiFi Password: आजकल ज्यादातर काम डिजिटल हो रहे हैं और हम में से कई लोग लैपटॉप का इस्तेमाल घर या ऑफिस में करते हैं. जब से घर से काम करने का चलन बढ़ा है तब से लोगों के घर में वाई-फाई भी लगने लगा है. आज के समय में ज्यादातर लोग वाई-फाई का इस्तेमाल करते हैं. वाई-फाई की बात चली है तो कुछ लोग अक्सर वाई-फाई का पासवर्ड भूल जाते हैं, जिससे समस्या होती है.
उन्हें यह पता ही नहीं होता है कि इसे कैसे पता लगाया जाएगा. लेकिन चिंता करने की जरूरत नहीं है. क्योंकि आप आसानी से वाई-फाई पासवर्ड पता कर सकते हैं. आइए जानते हैं कैसे:
Windows लैपटॉप में Wi-Fi पासवर्ड कैसे पता करें:
-
सबसे पहले Start Menu पर जाएं.
-
फिर Control Panel पर क्लिक करें.
-
यहां आपको Network and Sharing Center का ऑप्शन मिलेगा, इस पर क्लिक कर दें.
-
अब अपने कनेक्टेड Wi-Fi नेटवर्क पर क्लिक करें.
-
अब एक नई विंडो खुलेगी, उसमें Wireless Properties पर क्लिक करें.
-
अब Security टैब पर क्लिक करें.
-
यहां आपको Network Security Key दिखाई देगा. इसके नीचे Show Characters का चेकबॉक्स होगा. इसे टिक करने पर आपका वाई-फाई पासवर्ड दिखाई देगा.
Mac में Wi-Fi पासवर्ड कैसे पता करें:
-
सबसे पहले Spotlight Search (Cmd + Space) से Keychain Access सर्च करें और फिर इसे ओपन करें.
-
अब इस ऑप्शन के लेफ्ट साइडबार में System पर जाएं. फिर Passwords को चुनें.
-
उस Wi-Fi नेटवर्क का नाम सर्च करें, जिसका पासवर्ड चाहिए. अब आपको नेटवर्क का नाम दिखाई देगा, इस पर डबल क्लिक कर दें। अब जो विंडो खुलेगी, उसमें Show Password बॉक्स होगा उस पर चेक कर दें।
-
आपका macOS पासवर्ड मांगेगा. सही पासवर्ड डालने के बाद, आपका वाई-फाई पासवर्ड दिखाई देगा.
-
इन आसान तरीकों से आप अपने वाई-फाई पासवर्ड को फिर से प्राप्त कर सकते हैं.