Google Pixel 10 की कीमत घटी! Flipkart पर अब सिर्फ ₹57,999 में खरीदें
अगर आप प्रीमियम लुक, शानदार कैमरा, साफ-सुथरा सॉफ्टवेयर और लंबा अपडेट सपोर्ट चाहते हैं तो Google Pixel 10 इस समय बहुत अच्छा विकल्प बन गया है. फ्लिपकार्ट पर अभी चेक करें, ऑफर सीमित समय के लिए हो सकता है.
नई दिल्ली: टेक कंपनी Google का फ्लैगशिप फोन Google Pixel 10 अब फ्लिपकार्ट पर बेहद कम कीमत में उपलब्ध है. जो लोग अच्छा एंड्रॉइड फोन चाहते हैं, उनके लिए यह मौका बहुत अच्छा है. इस फोन की कीमत में हाल ही में भारी छूट दी गई है. इस फोन के 12 जीबी रैम और 256 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 79,999 रुपये है. इस फोन को अब 57,999 रुपये में खरीदा जा सकता है.
इसके अलावा 7,000 रुपये का तुरंत बैंक डिस्काउंट भी मिल रहा है, जिससे कीमत और कम हो जाती है. फ्लिपकार्ट पर नो-कॉस्ट EMI और एक्सचेंज ऑफर भी चल रहे हैं. अगर आपके पास पुराना फोन है तो उसे एक्सचेंज करके और भी सस्ते में Pixel 10 ले सकते हैं.
Google Pixel 10 की पावरफुल परफॉर्मेंस:
यह फोन Google के लेटेस्ट Tensor G5 चिपसेट पर चलता है. इसमें 12GB रैम और 256GB स्टोरेज दी गई है. फोन में AI फीचर्स बहुत अच्छे हैं, जो आपकी रोजमर्रा की जिंदगी को आसान बनाते हैं. Google Pixel फोन्स क्लीन एंड्रॉइड एक्सपीरियंस और लंबे समय तक सॉफ्टवेयर अपडेट के लिए मशहूर हैं.
Also Read
कैसा है फोन का डिस्प्ले:
Pixel 10 में 6.3 इंच का एक्टुआ OLED डिस्प्ले दिया गया है. इसमें 120Hz रिफ्रेश रेट है, जो बहुत स्मूथ और तेज है. ब्राइटनेस 3000 निट्स तक जाती है, इसलिए धूप में भी स्क्रीन साफ दिखती है. डिस्प्ले को कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास से सुरक्षा मिली है. इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर से फोन तेजी से अनलॉक हो जाता है.
फोन के कैमरा की बात करें तो इसमें ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप मौजूद है. इसका पहला सेंसर 48MP का है. दूसरा 13MP अल्ट्रा-वाइड कैमरा और तीसरा 10.8MP टेलीफोटो लेंस है. फोन में सेल्फी के लिए 10.5MP फ्रंट कैमरा है. इसके अलावा फोन में 4970mAh बैटरी है जो पूरे दिन आसानी से चल जाती है. 30W वायर्ड चार्जिंग और 10W वायरलेस चार्जिंग सपोर्ट है. यह एंड्रॉइड 16 पर चलता है और IP68 रेटिंग के साथ धूल और पानी से पूरी सुरक्षा मिलती है.