Google Employee Working On Gemini Sacked: 5 महीने किया काम और नौकरी जाने पर 12 महीने का मिला सैपरेशन अमाउंट, गूगल ने इम्पलॉय को दिखाया बाहर का रास्ता

गूगल ने अपने एक कर्मचारी को अचानक से हटा दिया. इसके लिए कर्मचारी ने X पर पोस्ट किया है. साथ ही उन्हें क्यों और कैसे हटाया गया, यह भी बताया है. 

India Daily Live

Google Employee LayOff: Google एक बार फिर से सुर्खियों में है. हाल ही में खबर आई थी कि गूगल ने AI स्टार्टअप के लिए अपने इम्प्लॉय को 300% हाइक देकर रोका था. वहीं, अब एक दूसरी खबर आ रही है जिसमें गूगल ने अपने Gemini Ai मॉडल से एक व्यक्ति को निकाल दिया है. Alex Cohen नाम के व्यक्ति को कंपनी ने अचानक से हटा दिया है. इस व्यक्ति ने X के जरिए अपने लेऑफ की कहानी बताई है. 

Alex ने पोस्ट कर बताया है, “गूगल ने मुझे आज नौकरी से निकाल दिया है. मैं Gemini के एल्गोरिदम बनाने का इंचार्ज था. आज ट्विटर पर कई शिकायतें आने के बाद अचानक से मेरा हैंगआउट और गूगल ड्राइव का एक्सेस वापस ले लिया गया. मेरे मैनेजर ने मुझे मैसेज कर बताया कि मुझे निकाल दिया गया है. मुधे 12 महीने का सैपरेशन पेमेंट दिया जाएगा और उसके बाद मुझे क्या करना है मैं फैसला ले सकता हूं. 5 महीने तक कंपनी के साथ काम कर के मैंने LLM और AI के बारे में काफी कुछ सीखा है.”