कहीं आपने भी तो नहीं लिया इस App से Loan, चुकाना पड़ेगा 340% तक ब्याज

Fraud Loan Apps: अगर आपके फोन में नीचे दी गई फ्रॉड लोन ऐप्स में से कोई भी ऐप है तो उसे तुरंत डिलीट कर दें. 

Shilpa Srivastava

पिछले दिनों फ्रॉड लोन ऐप्स को लेकर कई खबरें सामने आई हैं. ये ऐप्स यूजर्स को लूटने का काम करती हैं. किछ रिसर्चर्स ने प्ले स्टोर पर 18 फ्रॉडलेंट लोन ऐप्स खोजी हैं जो असली पर्सनल लोन सर्विस प्रोवाइडर की तरह दिखती हैं. गूगल ने इनमें से 17 ऐप्स को डिलीट कर दिया है. ESET रिसर्च के अनुसार, इन ऐप्स को दुनियाभर में 12 मिलियन से ज्यादा बार डाउनलोड किया गया है. 

किन देश में करती थीं काम: 
ये ऐप्स भारत, पाकिस्तान, वियतनाम, थाइलेंड, मैक्सिको, इंडोनेशिया, कोलंबिया, मिस्र, केन्या, पेरू, द फिलिपिन्स, सिंगापोर और नाइजिया में काम करती हैं. 

कैसे काम करती हैं ये ऐप्स: 
जिस तरह से असली ऐप्स काम करती हैं ये उसी तरह से काम करती हैं. ये लोगों को ज्यादा ब्याज दर पर लोन उपलब्ध कराती हैं. ये उन लोगों को टारगेट करती हैं जिन्हें तुरंत ही पैसे की जरूरत होती है. उनकी मजबूरी का फायदा उठाकर ये लोन ऐप्स ज्यादा ब्याज दर पर पैसा ऑफर करती हैं. 

एक बार जब यूजर्स को लोन मिल जाता है, तो ये ऐप्स उनसे कई संवेदनशील परमिशन का अनुरोध करते हैं, जैसे कैमरा, कॉन्टैक्ट, SMS, कॉल लॉग, फोटोज, वाई-फाई डिटेल्स और कैलेंडर डिटेल्स. फिर यह डेटा ऐप्स के सर्वर पर भेज दिए जाता है.

Google की फाइनेंशियल सर्विस पॉलिसी का उल्लंघन करते हुए, ये ऐप्स अवास्तविक रूप से पुनर्भुगतान का बहुत कम समय रखते हैं, जिससे यूजर्स को बहुत ज्यादा ब्याज दरों के साथ भुगतान करने के लिए मजबूर किया जाता है. यूजर्स ने 549 पेसो (लगभग 2,640 रुपये) के अतिरिक्त ब्याज के साथ 450 पेसो (लगभग 2,160 रुपये) जैसी राशि चुकाने के दबाव का सामना करने की सूचना दी, जो कुल 999 पेसो (लगभग 4,800 रुपये) होते हैं.
 
ये हैं ऐप्स की लिस्ट: 
इस लिस्ट में 4S Cash, AA Kredit, Amor Cash, Cartera grande, Cashwow, CrediBus, EasyCash, EasyCredit, Finupp Lending, FlashLoan, Go Crédito, GuayabaCash, Instantáneo Préstamo, Préstamos De Crédito-YumiCash, PréstamosCrédito, Rápido Crédito और TrueNaira शामिल हैं.

ये ऐप्स कितना ब्याज दर चार्ज करती हैं:
ये ऐप्स SpyLoan मैलवेयर के साथ आती हैं. इन ऐप्स से लिए गए लोन की टोटल एनुअल कॉस्ट लोन की वास्तविक राशि से काफई ज्यादा होती है. बैंकों से अलग ये लोन ऐप्स कम समय के लिए लोन देती हैं. इसके अलावा, कुछ मामलों में, लोन लेने वालों पर ये ऐप्स 91 दिनों के बजाय अगले 5 दिनों में पैसा चुकाने का दवाब डालती हैं. रिपोर्ट के अनुसार, इनकी टोटल एनुअल कॉस्ट 160 फीसद से 340 फीसद तक होती है. 

कैसे बचें: 
अगर कोई SpyLoan ऐप आपके फोन में इंस्टॉल्ड है तो आपने उसकी परमीशन्स को भी अनुमति दी होगी जिसके चलते आपका सेंसिटिव डाटा चोरी हो सकता है. आपको भी भी किसी भी ऐप को अपने निजी डाटा की परमीश नहीं देनी चाहिए. साथ ही अगर आप लोन लेना चाहते हैं तो आपको बैंकों के पास ही एप्लीकेशन भेजनी चाहिए. अगर आपके फोन में इनमें से कोई भी ऐप है तो आपको उसे तुरंत डिलीट कर दें.