T20 World Cup 2026

Google का जादूई फीचर! एक फोन से दूसरे फोन में कर पाएंगे कॉल ट्रांसफर, इस तरह करेगा काम

Google New Feature: Google ने एक नया फीचर रोलआउट किया है. कंपनी ने एंड्रॉइड फोन और टैबलेट्स के लिए क्रॉस-डिवाइस शेयरिंग फीचर पेश किया है जिसमें यूजर्स को कॉल कास्टिंग और इंस्टैंट हॉटस्पॉट जैसे फीचर्स दिए जाएंगे. यह फीचर उन फोन्स पर काम करेगा जो एंड्रॉइड 11 या उससे ऊपर के वर्जन पर काम करते हैं.

Canva
India Daily Live

Google New Feature: Google ने अपने यूजर्स का एक्सपीरियंस दोगुना करने के लिए क्रॉस-डिवाइस सर्विस शुरू कर दी है. इस फीचर को रोलआउट कर दिया गया है. यह फीचर गूगल प्ले सर्विस के 24.28.34 वर्जन के साथ एंड्रॉइड 11 या उससे ऊपर के वर्जन के लिए उपलब्ध है. यह फीचर अभी बीटा वर्जन में है. इसमें यूजर्स को कॉल कास्टिंग और इंस्टैंट हॉटस्पॉट जैसे फीचर्स का लाभ दिए जाएगा. 

क्रॉस-डिवाइस सर्विसेज को लेकर पिछले काफी समय से खबरें आ रही थीं. कंपनी काफी समय इस पर काम कर रही है. अब आखिरकार इसे रोलआउट करना शुरू कर दिया गया है. जल्द ही इसे स्टेबल वर्जन में भी लाया जाएगा. इस सर्विस को इनेबल कैसे करना है, चलिए जानते हैं. 

गूगल क्रॉस-डिवाइस फीचर को कैसे करें इनेबल: 

  • इस फीचर को इनेबल करने के लिए डिवाइस सेटिंग्स पर जाए. फिर Google पर टैप करें. 

  • फिर Device & Sharing ऑप्शन पर टैप करें. 

  • यहां आपको Cross-Device सर्विसेज का ऑप्शन दिखाई देगा. इस पर टैप कर दें. 

  • यहां से आप इस फीचर को सेटअप कर पाएंगे. 

एंड्रॉइड क्रॉस-डिवाइस सर्विसेज कैसे करती है काम:

कॉल कास्टिंग: यह एक ऐसा फीचर है जो यूजर्स को कॉल कास्ट करने की अनुमति देता है. आसान भाषा में समझें तो यह एक एंड्रॉइड डिवाइस से दूसरे में कॉल ट्रांसफर करने की अनुमति देता है. इसमें एक ही शर्त है कि दोनों डिवाइसेज में एक ही गूगल अकाउंट होना चाहिए. बता दें कि यह फीचर फिलहाल कुछ ऐप्स में ही उपलब्ध कराया गया है. जैसे ही ये फीचर इनेबल हो जाएगा तो यूजर्स इस फीचर का इस्तेमाल कर अलग-अलग डिवाइसेज पर वीडियो कॉल और नॉर्मल कॉल कर सकते हैं.

इंटरनेट शेयरिंग या इंस्टेंट हॉटस्पॉट: इंटरनेट शेयरिंग या इंस्टेंट हॉटस्पॉट एक ऐसा फीचर है जो यूजर्स को अपने फोन के इंटरनेट को अन्य डिवाइस के साथ शेयर करने की अनुमति देता है. इसके लिए भी यह जरूरी है कि दोनों डिवाइस एक ही गूगल अकाउंट से जुड़े हों. बता दें कि यह फीचर क्रोमबुक और उससे जुड़े गूगल अकाउंट से कनेक्टेड डिवाइस के साथ काम करती है.