Google के कमाल से लंबे मेल लिखने से मिलेगा छुटकारा, जल्द आ रहा यह शानदार फीचर
Gmail New Feature Update: एंड्रॉयड स्मार्टफोन में गूगल जीमेल ऐप को यूजर्स को डीफाल्ट रूप से प्रोवाइड कराता है. पेशेवर कामकाज में इसका इस्तेमाल सबसे ज्यादा किया जाता है. कंपनी आने वाले कुछ समय में जीमेल में AI का फीचर देने वाली है.
Gmail New Feature Update: एंड्रॉयड स्मार्टफोन में गूगल जीमेल ऐप को यूजर्स को डीफाल्ट रूप से प्रोवाइड कराता है. पेशेवर कामकाज में इसका इस्तेमाल सबसे ज्यादा किया जाता है. कंपनी आने वाले कुछ समय में जीमेल में AI का फीचर देने वाली है. गूगल के इस फीचर को फिलहाल अमेरिका में यूज किया जा रहा है. गूगल ने हाल ही में अपने एक इवेंट में Help me Write नाम का एक टूल लॉन्च किया था. इस टूल की हेल्प से यूजर्स मेल लिखते समय एक छोटा प्राम्प्ट देकर AI की सहायता से लंबा मेल लिख सकते हैं.
इसे उदाहरण के जरिए कुछ इस तरह समझा जा सकता है कि यदि आप को लीव चाहिए तो आपको अपने छुट्टी के कारण को इस टूल को बताना होगा. इसके बाद यह टूल खुद ही आपके लिए एक प्रोफेशनल मेल लिख देगा.
इसकेल अलावा जीमेल के एक और फीचर के बारे में जानकारी सामने आई है. जानकारी के मुताबिक, कंपनी आने वाले समय में यूजर्स वॉइस के माध्यम से भी मेल लिख सकेंगे. आपको एआई को वॉइस के जरिए प्रांप्ट देना होगा और एआई टूल सेकंड्स में आपके लिए मेल को तैयार कर देगा.
गूगल के जीमेल ऐप में वॉइस के जरिए AI को प्रांप्ट देने का फीचर ठीक वैसे ही काम करेगा जिस तरह आप अभी कीबोर्ड में वॉइस बेस्ड फीचर को यूज करते हैं. आपको बता दें फिलहाल 'हेल्प मी राइट फीचर' अमेरिका में कुछ यूजर्स के लिए ही उपलब्ध है.