Assam Assembly Election 2026 West Bengal Assembly Election 2026 Assembly Election 2026

eSIM Fraud: एक गलती और महिला को लगा 27 लाख रुपये का झटका, सिम के चक्कर में हो गया बंटाधार

eSIM Fraud: आजकल कई तरह के मामले सामने आ रहे हैं जिनमें लोगों का पैसा लूटा जा रहा है. हाल ही में एक मामला आया है जिसमें नोएडा की एक महिला ने स्कैमर्स के हाथ 27 लाख रुपये गंवा दिए. इस मामले को लेकर महिला ने पुलिस में कंप्लेंट भी कराई है. चलिए जानते हैं क्या है पूरा मामला.

canva
India Daily Live

eSIM Fraud: साइबर क्राइम का एक नया मामला सामने आया है जिसमें हाल ही में एक 44 वर्षीय महिला eSIM फ्रॉड का शिकार हुई है. इस महिला ने स्कैमर्स के हाथों 27 लाख रुपये गंवा दिए. महिला ने इसकी शिकायत नोएडा के सेक्टर 36 स्थित साइबर क्राइम पुलिस स्टेशन में की. पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता और आईटी अधिनियम की धारा 318(4) (धोखाधड़ी) और 319 (2) (पहचान बताकर धोखाधड़ी) के तहत मामला दर्ज किया है. 

बता दें कि इस महिला का नाम ज्योत्सना भाटिया है और ये सेक्टर 82 की रहने वाली हैं. इन्होंने पुलिस को बताया कि 31 अगस्त को उसे एक टेलीकॉम कंपनी के कस्टमर केयर एग्जीक्यूटिव (फेक कॉल) से व्हाट्सएप कॉल आया. जिस व्यक्ति ने कॉल किया था उसने महिला को ई-सिम के फीचर्स के बारे में बताया. यह फीचर तब काम आते हैं जिन्हें फोन खो जाने की स्थिति में एक्टिवेट कर लेना चाहिए.

eSIM फीचर बताने के लिए आया कॉल: 

महिला के अनुसार, “संदिग्ध ने महिला से सिम के एप्लीकेशन में eSIM फीचर चुनने और मैसेज में आए कोड को दर्ज करने के लिए कहा. जैसे ही उसने यह किया उसका फोन नंबर तुरंत बंद हो गया. फिर स्कैमर ने महिला को आश्वासन दिया गया कि 1 सितंबर को उसे एक नया सिम दिया जाएगा.

हालांकि, महिला को 1 सितंबर तक सिम कार्ड नहीं मिला. फिर उसने कस्टमर केयर में कॉल किया और उसे डुप्लीकेट सिम के लिए सर्विस सेंटर जाने का निर्देश दिया गया. रिपोर्ट में बताया गया है कि 3 दिन बाद, महिला को एक नया सिम मिल गया, लेकिन बैंक से कई मैसेज जरूर आए. इन मैसेजेज से पता चला कि स्कैमर्स ने महिला की फिक्स्ड डिपॉजिट तोड़ दी, दो बैंक अकाउंट्स से पैसे उड़ा लिए और महिला के नाम से 7.40 लाख रुपये का लोन भी लिया. 

अधिकारियों के अनुसार, आरोपी ने मोबाइल नंबर के जरिए उसके मोबाइल बैंकिंग का एक्सेस हासिल किया और ईमेल आईडी भी हैक कर दी है. कुछ मिलाकर महिला को 27 लाख रुपये का चूना लगा.