हैकर्स अपने नाम पर ट्रांसफर कर लेंगे आपकी सिम, भूलकर भी न करें ये गलती
e-SIM fraud Safety Tips: अगर आप ई-सिम फ्रॉड के चक्कर में नहीं फंसना चाहते हैं तो यहां हम आपको इससे बचने के तरीके बता रहे हैं. इस तरह के मामलों में स्कैमर्स आपको हर तरह से फंसाने की कोशिस करते हैं और आपकी सिम अपने नाम पर ट्रांसफर कर लेते हैं. तो चलिए जानते हैं कि इस तरह के मामलों में से निपटने के लिए क्या करना चाहिए.
eSIM fraud Safety Tips: ई-सिम फ्रॉड के कई मामले सामने आ रहे हैं. एक नए केस के अनुसार, नोएडा में रहने वाली एक महिला के 27 लाख रुपये लूट लिए गए. इस तरह के स्कैम में आपकी निजी जानकारी चोरी की जाती है और फिर आपके मोबाइल नंबर को अपने नाम पर ट्रांसफर कर लिया जाता है. इसके बाद आपके बैंक अकाउंट और सेंसिटिव जानकारी का एक्सेस भी हासिल कर लेते हैं. यह फ्रॉड आमतौर पर ओटीपी चोरी या सिम स्वैप के जरिए किए जाते हैं.
इस तरह के फ्रॉड में स्कैमर्स आपके फोन पर आने वाले ओटीपी को पढ़ लेते हैं या आपके सिम कार्ड को अपने नाम पर ट्रांसफर कर लेते हैं. इससे बचने के लिए अपनी निजी जानकारी को सुरक्षित रखें और किसी के साथ ओटीपी शेयर न करें. इस तरह के ई-सिम फ्रॉड से कैसे बचना है, चलिए जानते हैं.
ई-सिम फ्रॉड से बचने के लिए करें ये काम:
-
अपनी व्यक्तिगत जानकारी जैसे कि आधार कार्ड नंबर, पैन कार्ड नंबर या बैंक अकाउंट डिेटल्स किसी भी अनजान व्यक्ति के साथ शेयर न करें.
-
ओटीपी को कभी भी किसी के साथ शेयर न करें और इसे सेफ जगह पर सेव रखें.
-
अगर आपका फोन अचानक से नेटवर्क से डिस्कनेक्ट हो जाता है, तो तुरंत अपने सिम कार्ड प्रोवाइडर से कॉन्टैक्ट करें.
-
ईमेल या मैसेज में आए अनजान लिंक्स पर क्लिक न करें, क्योंकि वे मैलवेयर या फिशिंग साइट्स से जुड़े हो सकते हैं.
-
अपने सिम कार्ड पिन और PUC कोड को सेव रखें और इन्हें किसी के साथ भी शेयर न करें.
-
अपने बैंक अकाउंट और मोबाइल बिल की लगातार जांच करते रहें जिससे किसी भी अनधिकृत लेनदेन का पता लगाया जा सके.
इन सावधानियों को ध्यान में रखकर ई-सिम फ्रॉड के जोखिम को कम किया जा सकता है. साथ ही अपनी निजी जानकारी को भी सुरक्षित रखा जा सकता है.