Assembly Election 2026 West Bengal Assembly Election 2026 Assam Assembly Election 2026

ये 4 गलतियां बेकार कर देंगी आपके फोन का कैमरा, आज ही कर दें बंद

Smartphone Camera Tips: स्मार्टफोन का कैमरा हमेशा सही रखना जरूरी होता है क्योंकि यह एक बार खराब हुआ तो आपको ही दिक्कत का सामना करना पड़ सकता है. यहां हम आपको फोन कैमरा से संबंधित ऐसे ही कुछ टिप्स दे रहे हैं जिनसे आपके फोन का कैमरा सही रहेगा. अगर आप इन बातों पर ध्यान नहीं देंगे तो फोन कैमरा खराब हो सकता है. 

Canva
India Daily Live

Smartphone Camera Tips: स्मार्टफोन का कैमरा काफी जरूरी होता है. कई कंपनियां अपने फोन के कैमरा को बेहद ही एडवांस तरीके से डिजाइन करती हैं जिससे अच्छी फोटोज ली जा सके. फोन कैमरा इतने एडवांस हो गए हैं कि इससे फोटोग्राफी और वीडियोग्राफी को बेहद ही क्रिएटिविटी और आसानी से शूट किया जा सकता है. ऐसे में आपको भी कैमरा के प्रति थोड़ी सावाधान बरतनी चाहिए. अगर फोन कैमरा का ख्याल न रखा गया तो यह डैमेज हो सकता है. 

कई बार हम लोग छोटी-छोटी गलती कर देते हैं जिससे कैमरा डैमेज हो जाता है और फिर इसे ठीक कराने के लिए हजारों रुपये खर्चने होते हैं. यहां हम आपको ऐसी ही 4 गलतियों के बारे में बता रहे हैं जिनसे फोन का कैमरा बर्बाद हो सकता है. 

फोन कैमरा के साथ न करें ये 4 गलतियां: 

  • जीपीएस यूज करने के लिए लोग फोन को बाइक की टंकी के ऊपर या कार के डैशबोर्ड के ऊपर फिक्स कर देते हैं. इससे जब जब गाड़ी चलती है तो वाइब्रेशन होने के चलते कैमरा पर प्रभाव पड़ता है. इससे कैमरा डैमेज भी हो सकता है. अगर आपको फोन को यहां लगाना ही है तो आपको एक मजबूत माउंटिंग किट का इस्तेमाल करना होगा. 

  • अगर आपक स्विमिंग करने का शौक है और आप स्विमिंग का वीडियो शूट करने या फोटो खींचने इसे पानी में ले जाते हैं तो फोन का कैमरा डैमेज हो सकता है. सिर्फ कैमरा ही नहीं, इससे फोन भी डैमेज हो सकता है. 

  • ऐसा कहा जाता है कि अगर आप किसी कॉन्सर्ट में हैं और वहां लेजर लाइट का इस्तेमाल किया गया है तो ऐसी जगह पर फोटो क्लिक न करें. इससे फोन का लेंस खराब हो सकता है. 

  • फोन को कभी भी हाई-टैम्प्रेचर वाली जगह इस्तेमाल नहीं करना चाहिए. इससे फोन के कैमरा पर असर पड़ता है और यह खराब हो सकते हैं. इसे ठीक कराने में आपके हजारों रुपये खत्म हो सकते हैं.