क्रिकेट फैन्स के लिए BSNL लाया धांसू प्लान, JioHotstar-SonyLIV-Zee5 सब मिलेगा फ्री
BSNL ने अपने यूजर्स के लिए एक नया प्लान पेश किया है, जो खासतौर से क्रिकेट फैन्स के लिए पेश किया गया है. चलिए जानते हैं इसके बेनिफिट्स के बारे में.
नई दिल्ली: भारत की सरकारी टेलिकॉम कंपनी भारत संचार निगम लिमिटेड (BSNL) ने क्रिकेट फैंस के लिए एक नया प्लान पेश किया है. यह एक ऐड-ऑन पैक है, जिसके तहत यूजर्स को कई OTT सर्विसेज मिलती हैं. इनमें JioHotstar, SonyLIV और Zee5 का तीन महीने का सब्सक्रिप्शन मिल रहा है. इस प्लान के साथ, क्रिकेट फैन्स T20 वर्ल्ड कप और IPL 2026 के सभी मैच फ्री में देख पाएंगे. सिर्फ यही नहीं, लाइव क्रिकेट के अलावा, सब्सक्राइबर वेब सीरीज, मूवी और एंटरटेनमेंट कंटेंट स्ट्रीम कर पाएंगे.
BSNL ने अपने ऑफिशियल X हैंडल के जरिए इस प्लान की घोषणा की है. यह एक नया ऐड-ऑन पैक है. इसकी कीमत 499 रुपये है. इस प्लान की वैधता तीन महीने की है. इस पैक को आप अपने किसी भी मौजूदा BSNL प्लान के साथ एक्टिवेट कर सकते हैं.
क्या है बीएसएनएल के इस प्लान में:
यह ऐड-ऑन पैक यूजर्स को तीन महीने के लिए JioHotstar, SonyLIV और Zee5 का फ्री एक्सेस दिया जाएगा. इसमें एक साथ फोन औरप टीवी पर कंटेंट स्ट्रीम किया जा सकेगा. इस प्लान के साथ यूजर्स T20 वर्ल्ड कप और IPL 2026 के सभी मैच JioHotstar पर देख सकते हैं.
BSNL के दूसरे सस्ते प्लान:
BSNL के पास अपने यूजर्स के लिए किफायती ऑप्शन्स भी हैं. इसमें एक प्लान है 2626 रुपये का. यह 365 दिन की वैधता वाला प्लान है. इस प्लान में पूरे भारत में अनलिमिटेड वॉयस कॉलिंग, फ्री नेशनल रोमिंग, हर दिन 2.26GB हाई-स्पीड डाटा, हर दिन 100 फ्री SMS की सुविधा दी जा रही है. बता दें कि यह ऑफर 24 फरवरी 2026 तक शामिल है.
BSNL नेटवर्क अपग्रेड और 4G एक्सपेंशन:
सरकार ने इस साल के बजट में टेलिकॉम सेक्टर को भी सौगात दी है. नेटवर्क अपग्रेड को सपोर्ट करने के लिए BSNL के लिए सरकार ने बजट में करोड़ों रुपये के फंड की घोषणा की है. इसका इस्तेमाल कंपनी अपने इंफ्रास्ट्रक्चर को मजबूत करने के लिए कर सकती है. बता दें कि पिछले साल नवंबर में, कंपनी ने देशभर में अपनी 4G सर्विस लॉन्च की थी. इसके लिए कंपनी ने लगभग 100,000 नए 4G/5G टावर लगाए गए हैं. बता दें कि BSNL का नेटवर्क पूरी तरह से देसी टेक्नोलॉजी पर आधारित है.