iPhone 16 को अब तक की सबसे कम कीमत में खरीदने का मौका, फटाफट जानें बेस्ट डील
क्रोमा पर एप्पल सेल चल रही है. यहां से आप 14 जून तक कम कीमत में आईफोन या एप्पल के दूसरे प्रोडक्ट्स खरीद सकते हैं.
नई दिल्ली: ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म क्रोमा पर एप्पल सेल चल रही है. यहां से आप आईफोन के कई फोन्स को कम कीमत में खरीद सकते हैं. यहां पर Everything Apple कैंपेन चल रहा है, जो 29 मई से शुरू हुआ था और यह 14 जून तक चलेगी. इस दौरान iPhones, MacBooks, iPads, AirPods और Apple Watches की कीमतों में भारी कटौती की गई है. अगर आप iPhone खरीदने का प्लान कर रहा है, तो यहां देखें बेस्ट डील्स.
iPhone 16 पर मिल रहा डिस्काउंट:
iPhone 16 को यहां से 40,041 में खरीदा जा सकता है. हालांकि, यह कीमत तब लागू होगी जब आप थोड़ा स्मार्टली प्ले करेंगे. यह छूट डायरेक्ट नहीं है. क्रोमा आपको एक्सचेंज ऑफर, स्पेशल प्रोमो, डिस्काउंट कूपन और टाटा निओ रिवॉर्ड्स का फायदा दे रहा है. इन सभी को लगाने के बाद फाइनल प्राइस निकलकर आ जाएगा, जो हर यूजर के लिए अलग-अलग हो सकता है.
2,190 रुपये की कीमत वाला चार्जर भी मिलेगा फ्री:
क्रोमा कुछ फोन्स के साथ एक एप्पल पावर एडेप्टर भी फ्री दे रहा है. इसकी कीमत 2,190 रुपये है. कंपनी कुछ समय से चार्जर नहीं देती है और इसे आपको अलग से खरीदना पड़ता है. इसलिए इस छोटे से बोनस से आपके कुछ पैसे बचेंगे और आपको अलग से चार्जर ऑर्डर करने की जरूरत नहीं पड़ेगी. अगर आप अगर आप इस सेल के दौरान iPhone 15 या iPhone 17 खरीदते हैं, तो भी आपको यह फ्री चार्जर मिलेगा.
इन डिवाइसेज पर भी हैं डील्स उपलब्ध:
iPhone 15 के 128 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 36,891 रुपये से शुरू होगी. वहीं, iPhone 17 के 256 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 44,768 से शुरू होती है. इसके अलावा MacBooks, iPads, AirPods और Apple Watch मॉडल्स की कीमतों में भी कटौती की गई है.
एक्सचेंज ऑफर आपके पुराने फोन पर करेगा निर्भर:
एक्सचेंज ऑफर आपके पुराने फोन की कीमत पर निर्भर करता है. आप कौन-सा फोन ट्रेड-इन कर रहे हैं, इस पर भी कीमत निर्भर करती है. यह ऑफर 14 जून तक उपलब्ध है. अगर आप आईफोन खरीदने का प्लान कर रहे हैं, तो इस दिन से पहले ऑफर का लाभ उठा सकते हैं.