नई दिल्ली: Apple कंपनी ने भारत में अपने MacBook और iPad के दाम काफी बढ़ा दिए हैं. कुछ मॉडल्स की कीमत में तो 1 लाख रुपये तक की भारी बढ़ोतरी की गई है. यह बदलाव कुछ दिनों पहले Apple के CEO टिम कुक के बयान के बाद आया है. टिम कुक ने कहा था कि कीमतें बढ़ाना अभी टालना मुश्किल है. दुनिया भर में मेमोरी चिप्स और पार्ट्स की कीमत बढ़ने के कारण Apple को यह फैसला लेना पड़ा. नई कीमतें अब Apple की आधिकारिक वेबसाइट पर लाइव हो गई हैं.
13 इंच MacBook Air (M5 चिप): पहले कीमत 1,19,900 रुपये थी, अब 1,49,900 रुपये (30,000 रुपये महंगा) है.
15 इंच MacBook Air: पहले कीमत 1,44,900 रुपये थी, अब 1,79,900 रुपये (35,000 रुपये महंगा) है.
14 इंच MacBook Pro (M5 चिप, 16GB RAM): पहले कीमत 1,69,900 रुपये थी, अब 2,39,900 (70,000 महंगा) रुपये है.
14 इंच MacBook Pro (M5 Max वेरिएंट): 1 लाख रुपये तक की बढ़ोतरी
MacBook Neo (सस्ता मॉडल): पहले कीमत 69,900 रुपये थी, अब 79,900 रुपये (10,000 बढ़ा) है.
11 इंच iPad Air (M4 चिप): पहले कीमत 64,900 रुपये थी, अब 89,900 रुपये (25,000 महंगा) है.
iPad Pro (256GB, M5 चिप): पहले कीमत 99,990 रुपये थी, अब 1,39,900 रुपये (लगभग 40,000 महंगा) है.
विश्व स्तर पर कंपोनेंट्स (पार्ट्स) की कीमत बढ़ने और सप्लाई चेन की समस्या के कारण Apple को यह कदम उठाना पड़ा. भारत में रुपए की वैल्यू और इंपोर्ट ड्यूटी भी कीमत बढ़ाने का एक कारण है.
ऐसे में अगर आप MacBook या iPad खरीदने की सोच रहे हैं तो जल्दी फैसला लें. कीमतें और बढ़ भी सकती हैं. जो लोग पहले से प्लानिंग कर रहे थे, उन्हें अब बजट बढ़ाना पड़ सकता है. खासकर स्टूडेंट्स और मिडिल क्लास फैमिली को इस बढ़ोतरी का सबसे ज्यादा असर पड़ेगा. Apple के इस कदम से प्रीमियम लैपटॉप और टैबलेट खरीदना और भी महंगा हो गया है. कंपनी का कहना है कि वह बेहतर प्रोडक्ट देने के लिए यह खर्च कर रही है, लेकिन आम उपभोक्ताओं के लिए यह झटका है.