30 लाख iPhone यूजर्स के डाटा पर लटकी हैकिंग की तलवार, कहीं आप भी तो नहीं आ गए चपेट में

Apple Data Breach: अगर आपको लगता है कि एप्पल बेहद ही सिक्योर है तो आप गलत हैं. एप्पल यूजर के साथ भी हैकिंग हो सकती है. हाल ही में आई एक रिपोर्ट के अनुसार, CocoaPods में एक खामी सामने आई है जिसका सहारा लेकर हैकर्स ऐप में मैलवेयर इंस्टॉल कर रहे हैं.

Canva
India Daily Live

Apple Data Breach: एक समय था जब iPhone की सिक्योरिटी को बेहद ही मजबूत कहा जाता था. लेकिन अब ये सब पुरानी बात हो गई हैं. अब इन्हें हैक करना भी हैकर्स के बाएं हाथ का खेल बन गया है. जी हां, एक नई खबर के अनुसार, अगर आप भी Apple के iPhone और लैपटॉप का इस्तेमाल कर रहे हैं तो आपको सावधान रहने की जरूरत है. 

दरअसल, Apple की डिवाइस में एक बग मिला है जो लोगों का डाटा चुराने का काम कर रहा है. इसने करीब 30 लाख यूजर्स की प्राइवेसी में सेंध लगाई है. रिपोर्ट के अनुसार, यह डाटा लीक CocoaPods में आई खामी के चलते हुआ है. शायद आप नहीं जानते होंगे कि CocoaPods एक मैनेजर सर्वर है. इस सर्वर में Apple Apps की कोड लाइब्रेरी होती है. 

क्या है रिपोर्ट में: 

साइबर सिक्योरिटी फर्म EVA इंफॉर्मेशन सिक्टोरिटील अपनी रिपोर्ट में कहा गया है कि रिसर्चर्स ने एक बड़ी कमी का पता लगाया है. इस खामी के चलते 30 लाख यूजर्स का डाटा भी खतरे में है. इस डाटा को हैकर्स ने लीक कर लिया है. इस कमी का फायदा उठाकर हैकर्स ऐप में मैलवेयर डाल रहे हैं. फिर आप इन ऐप्स को डाउनलोड करते हैं और आपकी डिवाइस में यह मैलवेयर आ जाता है. 

रिपोर्ट के अनुसार, CocoaPods में एक नहीं बल्कि ऐसे तीन बग मिले हैं. इन्हें पहचान लिया गया है. सबसे पहले इस बग की जानकारी 2014 में मिली थी. हैकर्स ने इस बग का फायदा API और ई-मेल आईडी के जरिए उठाया था. ये डिटेल्स हैकर्स को CocoaPods से मिली थी. ऐसे में यह कहना गलत नहीं होगा कि CocoaPods से एक नहीं बल्कि कई बार हैकर्स ने जानकारी हैक की है. इसी की मदद से लोगों के डाटा को चुराया जाता है.