Amazon-Flipkart सेल में फेक डिस्काउंट का जाल, बचने के लिए करें 3 काम
अगर अमेजन और फ्लिपकार्ट सेल में आप खरीदारी कर रहे हैं, तो यहां हम आपको कुछ शॉपिंग टिप्स की जानकारी दे रहे हैं, जो आपके पैसे बचाने में मदद कर सकते हैं.
Amazon Flipkart Sale Tricks: क्या आप भी अमेजन और फ्लिपकार्ट की सेल में बंपर डिस्काउंट देखकर तुरंत खरीदारी कर लेते हैं? अगर हां, तो सावधान हो जाइए. कई बार सेल में जिस प्रोडक्ट पर भारी छूट का दावा किया जाता है, असल में वह सेल से पहले भी उसी कीमत या उससे सस्ता मिल रहा होता है. ऐसे में आपके पैसे बचाने के लिए हम कुछ टिप्स बता रहे हैं, जो सेल के दौरान आपकी काफी मदद कर सकते हैं.
सेल में खरीदारी से पहले इन आसान टिप्स को जरूर फॉलो करें. इससे आप पैसे बचा सकेंगे और फेक डिस्काउंट का शिकार नहीं बनेंगे. सबसे पहले जानते हैं कि फेक डिस्काउंट को आप कैसे पहचान सकते हैं.
फेक डिस्काउंट को कैसे चेक करें?
ऐसे में फेक डिस्काउंट से बचने के लिए आपको कुछ स्मार्ट टिप्स अपनानी चाहिए. यहां 3 आसान तरीके बताए जा रहे हैं, जिनसे आप किसी भी सेल के डिस्काउंट की असलियत आसानी से जान सकते हैं.
Also Read
1. प्राइस हिस्ट्री ट्रैक करें:
सेल में किसी डील पर आंख मूंदकर भरोसा न करें. सबसे पहले पिछले कुछ महीनों में उस प्रोडक्ट की कीमत क्या रही है, यह चेक करें.
कैसे करें- क्रोम ब्राउजर पर Keepa या PriceBefore जैसे एक्सटेंशन का इस्तेमाल करें. ये टूल्स आपको पिछले 6 महीने की प्राइस हिस्ट्री का ग्राफ दिखाते हैं. अगर ग्राफ में दिखे कि सेल से पहले प्रोडक्ट ज्यादा सस्ता था, तो तुरंत खरीदने की बजाय दाम गिरने का इंतजार करें.
2. प्राइस अलर्ट सेट करें:
हर समय कीमतों पर नजर रखना मुश्किल है. इसलिए टेक्नोलॉजी का फायदा उठाएं. प्रोडक्ट पर प्राइस अलर्ट लगा दें, इससे जैसे ही प्रोडक्ट का प्राइस कम होगा, आपको पता चल जाएगा.
कैसे करें- आप उस प्रोडक्ट की सबसे कम कीमत सेट कर सकते हैं. जैसे ही प्रोडक्ट की कीमत आपकी तय रेंज तक गिरेगी, आपके फोन पर अलर्ट आ जाएगा. इससे आप असली डिस्काउंट का पता लगा पाएंगे.
3. अलग-अलग प्लेटफॉर्म्स पर तुलना करें:
सिर्फ एक साइट की सेल पर निर्भर न रहें. अक्सर एक जगह महंगा मिलने वाला प्रोडक्ट दूसरी जगह बिना सेल के भी सस्ता मिल जाता है.
कैसे करें- गूगल शॉपिंग का इस्तेमाल करें. प्रोडक्ट का नाम सर्च करें और शॉपिंग टैब पर क्लिक करें. यहां आपको कई प्लेटफॉर्म्स की कीमतें एक साथ दिख जाएंगी.