T20 World Cup 2026

Sundar Pichai Resign: सुंदर पिचाई पर संकट के बादल, Gemini के चलते गूगल के सीईओ की जॉब खतरे में

Gemini को लेकर इससे पहले भी विवाद होता रहा है। ऐसे में अब सुंदर पिचाई को लेकर भी कई बातें कही जा रही हैं। अब हेलियोस कैपिटल के फाउंडर समीर अरोड़ा ने सुंदर पिचाई के इस्तीफे या निकाले जाने की बात भी कह दी है। 

India Daily Live

Sundar Pichai Resign: Google की पैरेंट कंपनी Alphabet के सीईओ सुंदर पिचाई को लेकर एक बड़ी खबर सामने आई है. हेलियोस कैपिटल के फाउंडर समीर अरोड़ा का कहना है कि सुंदर पिचाई या तो सुंदर पिचाई इस्तीफा देंगे ये फिर उन्हें नौकरी से निकाल दिया जाएगा. AI सेक्टर में लीड करने के बावजूद भी वो पूरी तरह से फेल हो गए हैं और दूसरे उनकी जगह लेने की राह पर हैं. 

बता दें कि Gemini को लेकर काफी समय से खबरें आ रही हैं. सबसे पहला विवाद सेकेंड वर्ल्ड वॉर के सैनिकों और अमेरिका के संस्थापकों की गलत इमेज बनाने का था. वहीं, अब एक X पोस्ट के मुताबिक, Gemini व्हाइट लोगों के अस्तित्व को मानने से इंकार कर रहा है. इसी पोस्ट का जवाब देते हुए समीर अरोड़ा ने सुंदर पिचाई को लेकर बयान दिया है. देखें ट्वीट

Gemini के चलते संकट के बादल क्यों? 
Gemini गूगल का ही प्रोडक्ट है. पहले इसका नाम Bard था और अब Gemini कर दिया गया था. वैसे तो यह काफी मददगार रहा है. लेकिन हाल ही में गलत इमेजेज बनाने के चक्कर में यह सुर्खियों में है. कुछ ही समय पहले Gemini के AI ने कुछ सेकेंड वर्ल्ड वॉर के सैनिकों और अमेरिका के संस्थापकों की गलत इमजेज बना दी थीं. इसके बाद कंपनी के व्यक्ति को नौकरी से निकाला गया और फिर इसका AI इमेज जनरेशन फीचर बंद कर दिया. कंपनी ने कहा कि सुधार करने के बाद ही इसे वापस पेश किया जाएगा. 

फिर इसके बाद एक व्यक्ति ने X पर पोस्ट कर बताया कि Gemini ने व्हाइट लोगों के अस्तित्व को मानने से ही इंकार कर दिया है. इस पोस्ट पर समीर अरोड़ा ने रिप्लाई करते हुए कहा कि सुंदर पिचाई की नौकरी को लेकर इतनी बड़ी बात कही.